फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On suspicion of love affair, the youth was murdered and his body was thrown into a well, father and son arrest

Prayagraj News : प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 11:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 11:21 AM IST
सार

Prayagraj Murder News : तीन दिनों से लापता युवक की कुएं में लाश मिली। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में की गई है। आरोपी को शक था कि मृतक सुशील कुमार उर्फ मुंडे (28) का संबंध उसकी पत्नी से था। मामला कोरांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर का है। सुशील ने पिता के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया था। 

विज्ञापन
On suspicion of love affair, the youth was murdered and his body was thrown into a well, father and son arrest
सुशील कुमार उर्फ मुंडे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर निवासी सुशील कुमार उर्फ मुंडे (28) का शव मंगलवार को कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। वह तीन दिन से लापता था। पुलिस जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग के शक में सुशील की चाकू से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। मामले में करछना थाना पुलिस ने सूर्य लाल और उसके बेटे अंकित को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब सात बजे कुएं में एक शव उतराता दिखाई दिया। इसकी सूचना चौकीदार पारस निवासी खमहरिया ने 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान सुशील उर्फ मुंडे के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि सुशील 19 दिसंबर को खीरी गया था लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि पत्नी से सुशील का प्रेम प्रसंग होने के शक में सूर्य लाल ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी सूर्य लाल और उसके बेटे अंकित को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के साथ मिलकर शव को लगाया ठिकाने

पूछताछ में आरोपी सूर्य लाल ने बताया कि घटना के दिन सुशील शराब के नशे में अपने घर जा रहा था। सुनसान इलाके में पहुंचा तो उसे मारने के दौड़ा लिया। इस बीच सुशील गिरकर जख्मी हो गया जिसके बाद चाकू से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बेटे अंकित के साथ मिलकर शव को कुएं में फेंक दिया। सुशील तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में उसकी पत्नी सीमा और एक वर्ष का पुत्र श्रेयांश है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के शक में सूर्य लाल ने घटना को अंजाम देकर बेटे के साथ शव को ठिकाने लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed