फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Mayawati's birthday, the sapires wished for longevity, distributed sweets

मायावती के दीर्घायु होने की बसपाइयों ने की कामना

Thu, 16 Jan 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
On Mayawati's birthday, the sapires wished for longevity, distributed sweets
On Mayawati's birthday, the sapires wished for longevity, distributed sweets - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर बुधवार को बसपाइयों ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए मिठाई बांटी। पार्टी प्रमुख के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हुए संकल्प लिया गया कि दिल्ली और लखनऊ पर पार्टी का परचम लहराने को जनता से जुड़ाव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर बसपा शासनकाल की उपलब्धियां बताएंगे।
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती को जन्मदिन पर हम उनके चिरायु होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहाकि देश में भय एवं अराजकता का माहौल है। हमें चुनाव का इंतजार नहीं करना है, बल्कि इसी समय से जमीनी तैयारी कर जनजुड़ाव से लक्ष्य साधना है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने नागरिकता संशोधन कानून को वर्ग विशेष का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहाकि बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार ने यह काला कानून बनाया है। एक-दूसरे को आपस में लड़ाने का हम विरोध करेंगे। उन्होंने कहाकि नौजवान, अल्पसंख्यक, व्यापारी समेत अन्य वर्ग मौजूदा माहौल में परेशान हैं। अध्यक्षता करते हुए प्रतापपुर विधायक मुजतबा सिद्द्ीकी ने विचार व्यक्त किए। बसपा नगर अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद ने एनआरसी को बांटने की साजिश बताया। उन्होंने पार्टी की नीतियां सर्वजन हिताय की हैं, हमें सर्व समाज के लिए काम करना है। संचालन जिलाध्यक्ष एनवी रत्नाकर ने किया। कार्यक्रम मेें राजबली जैसल, हाकिम लाल बिंद, चांद मोहम्मद, दीपचंद गौतम, अतुल कुमार टीटू, ज्ञान सिंह पटेल, रणजीत सोनकर, बुद्धि प्रकाश भारती, मनोज पासी के साथ सभी विधानसभा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed