फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On his recovered birthday, Minister Nandi paid obeisance to Lord Shiva, performed Rudrabhishek

Prayagraj : पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर मंत्री नंदी ने भगवान शिव को किया नमन, सपरिवार किया रुद्राभिषेक और पूजन

Sat, 12 Jul 2025 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 07:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को श्रद्धा भाव और कृतज्ञता के साथ भूत भावन भगवान भोलेनाथ की आराधना कर अपना पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव मनाया।

विज्ञापन
On his recovered birthday, Minister Nandi paid obeisance to Lord Shiva, performed Rudrabhishek
पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करते मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को श्रद्धा भाव और कृतज्ञता के साथ भूत भावन भगवान भोलेनाथ की आराधना कर अपना पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव मनाया। मंत्री ने शनिवार को बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में ईष्ट मित्रों, समर्थकों एवं पारिवारिक सदस्यों के साथ रुद्राभिषेक एवं पूजन अर्चन कर लोक कल्याण एवं पुण्य की कामना की।

विज्ञापन


प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ भोलेनाथ के समक्ष नतमस्तक होकर पुनर्जीवन के लिए कृतज्ञता अर्पित किया। इस दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कई कैबिनेट मंत्रियों, उद्यमियों, व्यापारियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में सम्मिलित होकर मंत्री नंदी को शुभकामनाएं दीं। मंत्री का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव प्रयागराज के साथ ही पूरे प्रदेश में व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न जनपदों में शिव मंदिरों पर पूजन अर्चन एवं भंडारे के साथ ही सेवा कार्य भी किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

On his recovered birthday, Minister Nandi paid obeisance to Lord Shiva, performed Rudrabhishek
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे नंदी को शुभकामना देने। - फोटो : अमर उजाला।

11 ब्राह्मणों ने कराई पूजा

भगवान भोलानाथ को अपना आराध्य मानने वाले मंत्री नन्दी ने मनोकामनापूर्ति मंदिर में विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। गुरुकुल आश्रम के अयोध्या प्रसाद शास्त्री ( गुरु जी) और मधुरम मिश्र के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों ने  मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक संपन्न कराया।

मध्य प्रदेश के 108 सदस्यीय दल ने किया डमरू का नाद

पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर के बाहर मध्य प्रदेश से आए श्री बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति भोपाल के 108 सदस्यों ने डमरू के नाद एवं झांझ, मंजीरे और नगाड़ों जैसे वाद्य यंत्रों से भूत भगवान भोलेनाथ की आराधना की। पूरा इलाका डमरू की नाद से गूंज उठा। डमरू के साथ ही शृंगी का भी नाद हुआ।

On his recovered birthday, Minister Nandi paid obeisance to Lord Shiva, performed Rudrabhishek
मंत्री नंदी के कार्यक्रम में प्रसाद ग्रहण करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के व्यापारियों ने भेजा गंगाजल, हुआ जलाभिषेक

बाबा विश्वनाथ के पुण्य धाम काशी से आए मां गंगा के पावन जल से मनोकामनापूर्ति प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक हुआ। काशी के व्यापारियों एवं वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री नंदी की दीर्घायु की कामना के साथ कई गागर गंगा जल भेजा। कई कांवड़िये जल लेकर प्रयागराज पहुंचे। मंत्री ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से आए गंगा जल से कालकंटक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

On his recovered birthday, Minister Nandi paid obeisance to Lord Shiva, performed Rudrabhishek
परमार्थ आश्रम निकेतन के स्वामी चिदानंद पहुंचे मंत्री नंदी को आशीर्वाद देने। - फोटो : अमर उजाला।

स्वामी चिदानंद के साथ मंत्री राकेश सचान, अनिल राजभर व मन्नूकोरी ने दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल (मन्नू कोरी) मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में सम्मिलित हुए। बहादुरगंज स्थित मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में पूजन अर्चन के साथ ही मंत्री नंदी को पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती भी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में पूजन अर्चन कर मंत्री नंदी को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। सांसद प्रवीण पटेल, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ ही अन्य गणमान्यजन भी समारोह में सम्मिलित हुए।

अभिनेता मनोज जोशी एवं अभिषेक अग्रवाल रहे मौजूद

मालामाल विकली एवं हलचल जैसी मशहूर फिल्मों में महत्वपूर्ण अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के अभिनेता मनोज जोशी एवं कश्मीर फाइल जैसी महत्वपूर्ण फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल भी प्रयागराज पहुंचे और मंत्री नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव में सम्मिलित हुए। 

12 जुलाई को ही हुआ था नंदी पर जानलेवा हमला

12 जुलाई 2010 को ही कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों की गवाही हो चुकी है और एमपीएमएलए कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। बता दें कि 12 जुलाई 2010 को बहादुरगंज क्षेत्र में बसपा सरकार में तत्कालीन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर रिमोट से विस्फोट कर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें घायल राकेश मालवीय और पत्रकार विजय प्रताप सिंह की मौत हो गई। इस प्रकरण में विवेचना के बाद पूर्व विधायक विजय मिश्रा, दिलीप मिश्रा सहित 16 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसमें से एक राजेश पायलट की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed