फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Eid Mastani suit everyone's choice

ईद पर तो सबकी पसंद मस्तानी सूट

Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
On Eid Mastani suit everyone's choice
दीपिका पदुकोण - फोटो : self
फिल्म बाजीराव मस्तानी को रिलीज हुए भले ही कई महीने गुजर गए हैं लेकिन मस्तानी की पोशाक का जादू युवतियों में अब भी सिर चढ़कर बोल रहा है। बाजार में वैसे कई स्टाइल के सूट उपलब्ध है लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड मस्तानी सूट की ही है। सिंपल और स्टाइलिश होने की वजह से  अबकी ईद पर तो यही युवतियों की पहली पसंद है। कोई पसंद के हिसाब से पोशाक तैयार करा रहा है तो रेडीमेड खरीद रहा है। इसमें लंबी कुर्ती और घेरदार शरारा में बार्डर और चौड़ी-चौड़ी हकाबा लेस का इस्तेमाल है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित सरदार क्रियेशन के मनदीप बताते हैं, मस्तानी सूट की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। जींस टेलर रानीमंडी के शकील अहमद का कहना है कि सिलने के लिए सबसे ज्यादा मस्तानी सूट ही आए। इसकी डिमांड की वजह से ही इसके कारीगर बढ़ाने पडे़। चिराग टेलर्स सराय गढ़ी के सलीम अहमद कहते हैं, मस्तानी सूट, अफगानी कुर्ता की मांग सबसे अधिक हुई। काम इतना है कि समय से पूरा करने के लिए कारीगर बढ़ाने के साथ रात में भी काम जारी है। शेरा लेडीज टेलर्स कोलहन टोला, लिबास टेलर्स के मास्टर रजीउद्दीन ,नाहिद टेलर्स के गुलाम मोहम्मद राजू पत्थर गली शाहगंज का कहना है कि अब उन्होंने काम लेना ही बंद कर दिया है क्योंकि दिन-रात की मेहनत के बाद भी ईद तक काम पूरा करना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed