फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On burying the dead body in the sand of the Ganges, the relatives got stuck

रेत समाधि : गंगा की रेत में शव दफनाने पर अड़े परिजनों से नोकझोंक, पुलिस ने जबरिया कराया अंतिम संस्कार

Mon, 05 Jun 2023 11:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 11:14 AM IST
सार

रविवार को फाफामऊ श्मशान घाट पर लाए गए तीनों शवों की चिताएं सजाकर अंतिम संस्कार किया गया। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर इस घाट पर शवों को रेत समाधि दिए जाने पर रोक लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
On burying the dead body in the sand of the Ganges, the relatives got stuck
फाफामऊ में गंगा के किनारे रेत में दफनाए गए शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पतित पावनी गंगा के तट पर रेत समाधि को लेकर रविवार को भी खींचतान होती रही। अलग-अलग इलाकों से तीन शवों को लेकर लोग दफनाने के लिए पहुंचे। पुलिस के समझाने पर दो परिवार तो अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए, लेकिन एक शव के परिजन रेत समाधि पर अड़े रहे। अंतत: पुलिस की सख्ती के बाद तीनों शवों का अंतिम संस्कार कराया जा सका।

विज्ञापन


रविवार को फाफामऊ श्मशान घाट पर लाए गए तीनों शवों की चिताएं सजाकर अंतिम संस्कार किया गया। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर इस घाट पर शवों को रेत समाधि दिए जाने पर रोक लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद वहां लोग परंपरा का हवाला देकर शवों को दफना रहे हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद शवों को दफनाने से रोकने के लिए घाट पर पुलिस तैनात कर दी गई है। दोपहर बाद यहां अंतिम संस्कार के लिए तीन शव लाए गए।
विज्ञापन


पुलिस की मान-मनौव्वल के बाद दो शवों का परिजनों ने जलाकर अंतिम संस्कार किया। लेकिन, एक के परिजन शव को दफन करने पर अड़ गए। इस दौरान घाट पर तैनात पुलिस कर्मी ने कड़ा विरोध किया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी आशीष सिंह को दी गई। इसके बाद उस शव का भी अंतिम संस्कार कराया गया। प्रशासन की ओर से वहां किसी भी शव को रेत समाधि देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण आज, गरीबों के शवों का मुफ्त होगा अंतिम संस्कार

प्रयागराज। फाफामऊ घाट पर शवों को रेत समाधि दिए जाने से रोकने के लिए सोमवार को विद्युत शवदाह गृह चालू किया जाएगा। यहां नवनिर्मित विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण महापौर गणेश केसरवानी करेंगे। महापौर ने बताया कि गरीब परिवारों के शवों के लिए विद्युत शवदाह गृह को शुल्क मुक्त किया जाएगा, ताकि अंतिम संस्कार में गरीबों को किसी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed