फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Bade Mangal, temples witnessed day-long worship and feasts.

Prayagraj News: बड़े मंगल पर मंदिरों में दिनभर चला पूजा-पाठ और भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
On Bade Mangal, temples witnessed day-long worship and feasts.
मुट्टीगंज में बड़े मंगल पर प्रसाद का वितरण किया गया। अमर उजाला - फोटो : shiv tripathi
ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर मंगलवार को विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्ति और आस्था दिखी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी और दिनभर पूजा-अर्चना, आरती व भंडारे का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन


बड़े हनुमान मंदिर में सुबह चार बजे विशेष आरती के बाद हनुमान जी का फूलों से शृंगार किया गया। दिनभर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने बताया कि मंदिर को फूलों से सजाया गया था और ढोल-ताशे के साथ हनुमानजी का भजन गाया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में सुबह पांच बजे आरती और विशेष शृंगार के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों ने भक्ति गीतों का आनंद लिया। यहां भी प्रसाद वितरित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह संकटमोचन हनुमान मंदिर में शाम को सुंदरकांड पाठ हुआ। इसके बाद भंडारा हुआ। शाम पांच बजे विशेष आरती हुई। शिव मंदिर झलवा में भी सुबह आरती, सुंदरकांड पाठ और हनुमानजी का सिंदूर से विशेष शृंगार किया गया। उधर, हाईकोर्ट स्थित न्यायविद हनुमान मंदिर में दिनभर पूजा-पाठ चलता रहा। शाम को भंडारे में काफी श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
----
मुट्ठीगंज में प्रसाद वितरित

फोटो
प्रयागराज। पहले बड़े मंगल पर मंगलवार को मुट्ठीगंज में बजरंगबली की पूजा के बाद प्रसाद में तहरी वितरित की गई। इस दौरान पार्षद नीरज गुप्ता व भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव के अलावा विहिप नेता विनोद सोनकर, गौरी आहुजा, निखिल केसरवानी, विशाल अग्रहरी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं सिविल लाइंस स्थित तुलसियानी प्लाजा में मंगलवार को विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पार्षद पंकज जायसवाल विश्वास रावत ने किया। देर शाम तर चल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल व महिला अध्यक्ष स्वाती निरखी ने बताया कि हर बड़े मंगलवार को सुंदरकांड, भंडारा और शरबत सेवा की जाएगी। कार्यक्रम में पार्षद पंकज जायसवाल, पंकज भार्गव, रौनक गुप्ता, मधुर मेहरोत्रा, सुबोध अग्रवाल, आकाश सोनी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद

मुट्टीगंज में बड़े मंगल पर प्रसाद का वितरण किया गया। अमर उजाला

मुट्टीगंज में बड़े मंगल पर प्रसाद का वितरण किया गया। अमर उजाला- फोटो : shiv tripathi

मुट्टीगंज में बड़े मंगल पर प्रसाद का वितरण किया गया। अमर उजाला

मुट्टीगंज में बड़े मंगल पर प्रसाद का वितरण किया गया। अमर उजाला- फोटो : shiv tripathi

मुट्टीगंज में बड़े मंगल पर प्रसाद का वितरण किया गया। अमर उजाला

मुट्टीगंज में बड़े मंगल पर प्रसाद का वितरण किया गया। अमर उजाला- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed