{"_id":"5da729698ebc3e93c52f0eae","slug":"om-pistol-used-in-murder-case-recovered-from-home-allahabad-news-ald257663725","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल घर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल घर से बरामद
विज्ञापन
अधिवक्ता ओम मिश्र हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल पुलिस ने शूटर शादाब उर्फ बाबा के घर से बरामद की। अब पुलिस को फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आमिर व दीपक पांडेय की तलाश है। जेठवारा पुलिस ने रिमांड पर लिए गए हत्यारोपी शादाब को सुलतानपुर जेल में दाखिल कर दिया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के कलिकापुर निवासी अधिवक्ता ओम मिश्र की 15 जुलाई को जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के बाद दस आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
हत्याकांड में शामिल शादाब उर्फ बाबा पुत्र सगीर निवाससी जफरापुर कापा थाना कंधई की तलाश में पुलिस जुटी तो उसने सुलतानपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मंगलवार को जेठवारा पुलिस उसे रिमांड पर लेकर थाने पर आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शादाब की निशानदेही पर उसके घर के भीतर गद्दे के नीचे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके खिलाफ लिखापढ़ी कर बुधवार को सुलतानपुर जेल में दाखिल कर दिया। घटना में दस आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। जिसमे से आठ जेल में बंद हैं। अब 25 हजार के इनामी हो चुके आमिर व दीपक पांडेय की पुलिस को तलाश है। थानाध्यक्ष जेठवारा ने बताया कि दोनों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।