फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   OM Birla Said- India will join the list of developed countries by the centenary year of independence

लोकसभा अध्यक्ष बोले: आजादी के शताब्दी वर्ष तक विकसित देशों की सूची में शामिल हो जाएगा भारत

Sat, 03 Dec 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Dec 2022 08:45 PM IST
सार

शहीद चंद्र शेखर आजाद सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि प्रयागराज आकर उन्हें अलौकिक अनुभूति होती है। यह अद्भुत शहर है। राज्य सरकार कुंभ की तैयारियों में जुटी हुई है।

विज्ञापन
OM Birla Said- India will join the list of developed countries by the centenary year of independence
Prayagraj News : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि देश अपनी स्वतंत्रता केे शताब्दी वर्ष के पूर्व ही विकसित देश की सूची में शामिल हो जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में बढ़ रहा है। यूपी का भी विकास तेजी से हो रहा है। प्रयागराज को लेकर उन्होंने कहा कि यहां महाकुंभ मेला 2025 में लगने जा रहा है। निश्चित ही इस बार का कुंभ 2019 के मुकाबले और ज्यादा भव्य एवं दिव्य होगा।

विज्ञापन



शहीद चंद्र शेखर आजाद सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि प्रयागराज आकर उन्हें अलौकिक अनुभूति होती है। यह अद्भुत शहर है। राज्य सरकार कुंभ की तैयारियों में जुटी हुई है। मुझे बताया गया है कि कुंभ के पूर्व यहां तमाम विकास कार्य होने हैं। कुंभ मेला भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।  प्रयागराज की धरती को उन्होंने क्रांतिकारियों की भूमि बताया।

विज्ञापन

OM Birla Said- India will join the list of developed countries by the centenary year of independence
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि इस धरती पर आकर  बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है और हमारी चुनावी प्रणाली संविधानिक पारदर्शिता के अनुरूप होती है। यह दुनिया के लिए प्रेरक है। उन्होंने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए लोगों के जीवन को बदल रही है। इसके पूर्व सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत कुंभ कलश एवं भगवान गणेश की प्रतिमा उन्हें भेंट कर किया।

विज्ञापन

उन्हें अंगवस्त्रम भी पहनाया गया। सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मेयर अभिलाषा गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेेश केसरवानी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अवधेश चंद्र गुप्ता, कविता यादव त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, सुशील मिश्र, आशीष गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

सांसद केशरी देवी के घर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष
लोकसभा अध्यक्ष सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल के घर भी गए। वहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में सांसद ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपक पटेल, दिनेश पटेल के साथ रविंद्र जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्र, चंद्रिका पटेल आदि मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष झूंसी स्थित एक्यूप्रेशर शोध संस्थान भी गए। रात में एक वैवाहिक कार्यक्रम में  भी उन्होंने शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed