फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Old pension, DA on social media for employees

पुरानी पेंशन और डीए के लिए सोशल मीडिया पर कर्मचारियों में छिड़ा वार 

Thu, 04 Feb 2021 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Old pension, DA on social media for employees
सोशल मीडिया - फोटो : demo
पुरानी पेंशन बहाली तथा डीए फ्रीज करने का फैसला वापस लिए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रणनीति बनाई गई है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान शुरू हो गया है। अलग-अलग संगठनों की ओर से फेसबुक पर एकाउंट भी खोले गए हैं और उन्हें संचालित करने के लिए अलग टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


इन मुद्दों को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के अलग-अलग संगठनों की ओर से एक फरवरी से आंदोलन की घोषणा की गई थी। एक फरवरी को चेतावनी दिवस मनाया गया। जल्द ही आगे के आंदोलन का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। डाक विभाग के कर्मचारी नेताओं का कहना है कि 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई थी लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया। ऐसे में अब लंबी लड़ाई की योजना बनाई गई है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने फेसबुक पर इन मुद्दों पर अभियान चला रखा गया है।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों की ओर से बिंदुवार मुद्दे उठाने के साथ लोगों से समर्थन की अपील की जा रही है। जिलाध्यक्ष नरसिंह का कहना है कि स्थितियां सामान्य होने के बाद सड़क पर आंदोलन की योजना है। इससे पहले जनसमर्थन जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया गया है। पुरानी पेंशन बचाओ मंच की ओर से अटेवा नाम से फेसबुक एकाउंट खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे राज्य के कर्मचारी और शिक्षक जुड़े हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाने के लिए एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) नाम से एकाउंट खोला गया है। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.हरि प्रकाश यादव का कहना है कि इन एकाउंट से तीन लाख से अधिक लोग जुड़े हैं। उनका कहना है कि अब स्थितियां सामान्य होने लगी हैं और सड़क पर भी आंदोलन की तैयारी की गई है।

ट्विटर पर अभियान 23 मार्च को

पुरानी पेंशन बहाली की मांग तथा निजीकरण के विरोध में अटेवा की ओर से ट्विटर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों और कर्मचारियों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। 

पुरानी पेंशन के लिए 14 से फिर शुरू होगा आंदोलन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पुलवामा में सैनिकों की शहादत दिवस, 14 फरवरी से एक बार फिर आंदोलन की घोषणा की गई है। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम और अटेवा की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ जुलूस निकाला जाएगा। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.हरिप्रकाश ने बताया कि नौ अगस्त को लखनऊ में मानव श्रृंखला की घोषणा की गई है। इसमें पूरे देश से शिक्षक और कर्मचारी शामिल होंगे। इससे पहले 20 फरवरी से 10 मार्च तक एनपीएस और निजीकरण के विरोध में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। एक मई को एनपीएस और निजीकरण के विरोध में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 23 मई को लखनऊ में सभी राजनीतिक दल के नेताओं से संवाद कार्यक्रम कस आयोजन होगा। फिर जुलाई में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed