{"_id":"641b419eb01543bf990b7423","slug":"old-man-riding-a-bike-collided-with-a-roadside-dumper-died-on-the-spot-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सड़क किनारे खड़ी डंपर से जा भिड़ा बाइक सवार वृद्ध, मौके पर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सड़क किनारे खड़ी डंपर से जा भिड़ा बाइक सवार वृद्ध, मौके पर हो गई मौत
Wed, 22 Mar 2023 11:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:27 PM IST
सार
थाना थाना के लेप्रोसी चौराह के पास प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर रेलवे अंडर पास के पास बुधवार रात दस बजे बाइक सवार वृद्ध सड़क पर खड़ी डंपर से जा भिड़ा। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
विस्तार
थाना थाना के लेप्रोसी चौराह के पास प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर रेलवे अंडर पास के पास बुधवार रात दस बजे बाइक सवार वृद्ध सड़क पर खड़ी डंपर से जा भिड़ा। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान करते हुए परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार झूंसी थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी श्री भगवान 65 वर्ष पुत्र स्व. राम किशुन बाइक से कहीं गया हुआ था। बुधवार की रात करीब दस बजे वह बाइक से घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह लेप्रेसी चौराहे से पहले रेलवे अंडर पास के पास पहुंचा था कि सड़क पर खड़ी डंपर से जा भिड़ा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए उसे डंपर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन