फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old man dies in CHC, relatives allege for not getting oxygen

सीएचसी में वृद्धा की मौत, ऑक्सीजन नहीं मिलने का परिजनों ने लगाया आरोप

Sat, 21 Aug 2021 03:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 03:40 PM IST
सार

सीएचसी में 75 वर्षीय वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन अस्पताल प्रशासन पर ऑक्सीजन खत्म होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर गेट पर फेंक दिया।

विज्ञापन
Old man dies in CHC, relatives allege for not getting oxygen
पट्टी सीएचसी में आक्सीजन न मिलने से वृद्धा की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

सीएचसी में 75 वर्षीय वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन अस्पताल प्रशासन पर ऑक्सीजन खत्म होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर गेट पर फेंक दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन आधा दर्जन से अधिक सिलिंडर मौजूद होने का दावा कर रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, हृदयगति रुकने से वृद्धा की मौत हुई।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के नारंगपुर निवासी राजकुमारी (75) की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार शाम परिजन सीएचसी ले आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र प्रेमप्रकाश, प्रधान अशोक वर्मा समेत अन्य लोग अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही तथा ऑक्सीजन न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे ।
विज्ञापन


इस दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर को गेट पर फेंक दिया गया। परिजन बार-बार एक ही आरोप लगा रहे थे कि सिलिंडर में ऑक्सीजन नहीं थी। जिसके चलते उनके मरीज की मौत हुई। हालांकि कुछ देर बाद लोगों के समझाने पर परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना की बाबत इमरजेंसी में मौजूद डॉ. केसी प्रसाद ने कहा कि महिला शुगर और हर्ट की मरीज थी। हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed