{"_id":"611ff2ac8ebc3e7a17772143","slug":"old-man-dies-in-chc-relatives-allege-for-not-getting-oxygen-allahabad-news-ald313813223","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में वृद्धा की मौत, ऑक्सीजन नहीं मिलने का परिजनों ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में वृद्धा की मौत, ऑक्सीजन नहीं मिलने का परिजनों ने लगाया आरोप
Sat, 21 Aug 2021 03:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:40 PM IST
सार
सीएचसी में 75 वर्षीय वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन अस्पताल प्रशासन पर ऑक्सीजन खत्म होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर गेट पर फेंक दिया।
विज्ञापन
पट्टी सीएचसी में आक्सीजन न मिलने से वृद्धा की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएचसी में 75 वर्षीय वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन अस्पताल प्रशासन पर ऑक्सीजन खत्म होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर गेट पर फेंक दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन आधा दर्जन से अधिक सिलिंडर मौजूद होने का दावा कर रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, हृदयगति रुकने से वृद्धा की मौत हुई।
कोतवाली इलाके के नारंगपुर निवासी राजकुमारी (75) की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार शाम परिजन सीएचसी ले आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र प्रेमप्रकाश, प्रधान अशोक वर्मा समेत अन्य लोग अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही तथा ऑक्सीजन न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे ।
इस दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर को गेट पर फेंक दिया गया। परिजन बार-बार एक ही आरोप लगा रहे थे कि सिलिंडर में ऑक्सीजन नहीं थी। जिसके चलते उनके मरीज की मौत हुई। हालांकि कुछ देर बाद लोगों के समझाने पर परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना की बाबत इमरजेंसी में मौजूद डॉ. केसी प्रसाद ने कहा कि महिला शुगर और हर्ट की मरीज थी। हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई।