{"_id":"69d7849ca601eddbc6063c87","slug":"old-bridge-connecting-the-high-court-water-tank-to-khusrobag-leader-road-will-be-closed-from-april-10-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हाईकोर्ट पानी टंकी से खुसरोबाग लीडर रोड को जोड़ने वाला पुराना पुल 10 अप्रैल से होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हाईकोर्ट पानी टंकी से खुसरोबाग लीडर रोड को जोड़ने वाला पुराना पुल 10 अप्रैल से होगा बंद
Thu, 09 Apr 2026 04:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:21 PM IST
सार
हाईकोर्ट पानी की टंकी से खुसरोबाग लीडर रोड को जोड़ने वाला पुराना रेलवे ओवर ब्रिज 10 अप्रैल से हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। पूरी तरह से जर्जर हो चुके 100 साल से ज्यादा पुराने इस पुल को तोड़कर दूसरे पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट पानी टंकी पुल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हाईकोर्ट पानी की टंकी से खुसरोबाग लीडर रोड को जोड़ने वाला पुराना रेलवे ओवर ब्रिज 10 अप्रैल से हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। पूरी तरह से जर्जर हो चुके 100 साल से ज्यादा पुराने इस पुल को तोड़कर दूसरे पुल का निर्माण कराया जाएगा। नए पुल की स्वीकृति भी मिल गई है जिसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर प्रयागराज जंक्शन के पास बना यह सौ साल से पुराना यह आरओबी शहर के लूकरगंज, हिम्मतगंज, चकिया, खुल्दाबाद, अटाला, प्रयागराज जंक्शन, लीडर रोड, जानसेनगंज, विवेकानंद मार्ग, रामबाग, कालिंदीपुर, सूबेदारगंज, धूमनगंज, राजरूपपुर, बेनीगंज, रोशनबाग, ट्रिपलआईटी आदि इलाकों को जोड़ता है। पुल को तोड़ने के लिए एनसीआर रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। पुल का निर्माण राजकीय सेतु निर्माण निगम की ओर से कराया जाएगा। रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से का कार्य रेलवे की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन