फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Offline performed for entrance exams

ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदर्शन

Sun, 07 Feb 2016 02:30 AM IST
allahabad
allahabad Updated Sun, 07 Feb 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Offline performed for entrance exams

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प दिए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने शनिवार को भी प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलपति ऑफिस में ज्ञापन भी सौंपा। अक्षय भट्ट के नेतृत्व में छात्रों का गुट कुलपति से मिलने के लिए पहुंचा, लेकिन उनकी वार्ता नहीं हो पाई। उन्होंने शुक्रवार को भी कुलपति को ज्ञापन सौंपा था। 

विज्ञापन

ऐसे में लगातार प्रदर्शन के बावजूद कुलपति से वार्ता नहीं होने से छात्रों में नाराजगी रही। उन्होंने कुलपति पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए तेज आंदोलन की चेतावनी दी। आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा के लिए छात्रों की रविवार को दिन में 12 बजे छात्रसंघ भवन पर बैठक बुलाई गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अनुभव सिंह, सुधांशु सिंह, देवमणि मिश्रा, नीरज आदि शामिल रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के फैसले को वापस लेने की मांग का ज्ञापन कुलपति को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में सूरज दुबे, उमेश द्विवेदी, शैलेंद्र, अश्वनी आदि शामिल रहे। कई अन्य संगठन की ओर से भी ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा की मांग का ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed