फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officers in Prayagraj are ready, curfew like atmosphere

प्रयागराज में मुस्तैद रहे अफसर, कर्फ्यू जैसा रहा माहौल

Sun, 10 Nov 2019 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Officers in Prayagraj are ready, curfew like atmosphere
Officers in Prayagraj are ready, curfew like atmosphere - फोटो : ALDCOMPACT
मुस्तैद रहे अफसर, दौड़ती रहीं गाड़ियां
विज्ञापन

0 अयोध्या में राम मंदिर पर फैसला को लेकर संवेदनशील स्थानों पर डटे रहे अफसर
0 धर्म गुरुओं और संगठन के सदस्यों के साथ लोगों से लगातार करते रहे वार्ता
प्रयागराज। प्रयागवासियों ने एक बार फिर गंगा यमुना तहजीब की मिशाल पेश की। लोगों ने सारी आशंकाओं को निर्मूल साबित किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शहर आम दिनों की तरह गतिमान रहा। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं रही। फैसला सुनाने के पहले तथा कुछ देर बाद तक सड़क पर अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल जरूर रहा लेकिन दिन बढ़ने के साथ स्थिति सामान्य हो गई तथा शाम तक हर तरफ चहल-पहल रही।
अयोध्या मुद्दे पर फैसले को लेकर प्रशासनिक रणनीति भी सफल रही। प्रशासनिक दृष्टि से जिले को चार जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। शुक्रवार को देर रात फैसला सुनाए जाने की सूचना के बाद डीएम ने अफसरों की बैठक ली। इसके बाद से ही अफसराें की गाड़ियां लगातार दौड़ती रहीं। बैठक से संदेश लेकर अफसर अपने-अपने जोन और सेक्टर में निकल गए। एसडीएम, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य अफसर पूरी रात अपने-अपने क्षेत्र में ही डटे तथा लोगों के संपर्क में रहे। डीएम और एसएसपी समेत अन्य अफसर भी भोर तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण करते रहे। इसके बाद शनिवार की सुबह ही अफसरों ने फिर कमान संभाल ली। सुबह सात बजे तक डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया पुराने शहर में रहे तथा खुसरोबाग, रोशनबाग, चौक आदि मोहल्लों का भ्रमण किया। अफसर धर्म गुरुओं तथा क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से लगातार वार्ता करते रहे। अफसर धर्म गुरुओं के साथ आम लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे। शाम शुरू होते ही अफसर बारावफात को सकुशल संपन्न कराने में लग गए। मदरसों, मस्जिदों के आसपास भारी फोर्स तैनात रही। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि लोगों का सकारात्मक रुख रहा। शहर की जो वास्तविक खुबसूरती है वह आज दिखाई दी। हर जगह शांति रही। बाजार में भी चहल-पहल रही। लोगों में पूरी तरह से विश्वास दिखाया।
विज्ञापन

000
तीन दिन बनी रहेगी सतर्कता
0 अपने जोन और सेक्टर में फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे अफसर
प्रयागराज। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसला के बाद शनिवार को जिले में शांति कायम रही तथा सौहार्द का माहौल बना रहा लेकिन जिला और पुलिस प्रशासन अब भी सतर्क है। प्रशासन की ओर से अफसरों को तीन दिन तक एलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम और एसडीएम पूरी टीम के साथ इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी क्षेत्र में रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान अफसर लगातार लोगों के संपर्क में रहेंगे तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करेंगे। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि अफसरों से लगातार फीडबैक भी लिया जा रहा है। अब कहीं भी तनाव की स्थिति नहीं है लेकिन अफसरों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

000
अभी निरस्त रहेंगी सभी बैठकें
0 सभाओं, बैठकों पर रोक अब भी जारी है। विशेष परिस्थिति में प्रशासन की अनुमति के बाद ही बैठक की जा सकती है। प्रशासन के इस निर्देश के बाद कई संगठनों ने शनिवार और रविवार को होने वाली बैठकें निरस्त कर दी। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अध्यक्ष आरएस वर्मा ने बताया कि एडीएम सिटी से वार्ता के बाद बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed