फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officers awake all night, work going on on pontoon bridges, checkered plate roads

Mahakumbh : रात भर जाग रहे अफसर, पांटून पुलों, चकर्ड प्लेट सड़कों पर चल रहा काम, योगी के आने के चलते उड़ी नींद

Fri, 27 Dec 2024 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 03:39 PM IST
सार

सीएम योगी अनि अखाड़ों की धर्म ध्वजा समारोह में 28 दिसंबर को आने वाले हैं। ऐसे में चकर्ड प्लेट मार्गों और पांटून पुलों का निर्माण पूरा कराने के लिए रात भर जागना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की रात पांटून पुल-चार के निर्माण की जद्दोजहद में जेई-ठेकेदार जूझते रहे। पांटून पुल नंबर पांच के कई पीपे अभी तक जोड़ने बाकी हैं।

विज्ञापन
Officers awake all night, work going on on pontoon bridges, checkered plate roads
रात भर चल रहा पांटून पुलों के निर्माण का कार्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले महाकुंभ के पिछड़े कामों को पुराने कराने के लिए अफसरों की सर्द रातों में नींद उड़ गई है। सीएम योगी अनि अखाड़ों की धर्म ध्वजा समारोह में 28 दिसंबर को आने वाले हैं। ऐसे में चकर्ड प्लेट मार्गों और पांटून पुलों का निर्माण पूरा कराने के लिए रात भर जागना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की रात पांटून पुल-चार के निर्माण की जद्दोजहद में जेई-ठेकेदार जूझते रहे। पांटून पुल नंबर पांच के कई पीपे अभी तक जोड़ने बाकी हैं।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एके द्विवेदी ने 25 दिसंबर तक सभी 30 पांटून पुलों को बनाने का दावा किया था, लेकिन एक दिन बाद भी हालात काबू नहीं हो सके। संगम लोवर मार्ग तो पूरा कर लिया गया, लेकिन मुक्ति मार्ग अब तक नहीं बन सका है। इससे बसावट लगातार पिछड़ती जा रही है। संगम को जोड़ने वाले पांटून पुल नंबर चार और पांच अभी तक न बन पाने से अफसर परेशान हैं। चार नंबर पुल पर यातायात शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इसी तरह पुल नंबर पांच को जोड़ने में वक्त लगने के आसार हैं। ज्यादातर पांटून पुलों पर अंधेरा होने रात को गुजरना जहां मुश्किलों भरा है, वहीं अलाइनमेंट बिगड़ने से कई पुलों पर वाहनों का संचालन हादसों का सबब बन गया है। गंगोली शिवाला पुल, काली पुल के पीपे कई जगह टेढ़े हो गए हैं तो कई जगह धंसने से दिक्कतें हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात तक क्लैंपिंग में लगे रहे मजदूर

पीडब्ल्यूडी की ओर से बृहस्पतिवार की रात क्लैंपिंग का काम कराने के लिए काली, संगम लोवर, हर्षवर्धन और शंकराचार्य मार्गों पर गैंग लगाई गई। सर्द रात में मजदूर जगह-जगह क्लैंपिंग लगाने के साथ ही चकर्ड प्लेटों को कसते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed