फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officers absent from Samadhan Divas

Prayagraj News: समाधान दिवस से नदारद रहे अधिकारी

Sun, 21 May 2023 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 21 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Officers absent from Samadhan Divas
मीरगंज। नगरीय निकाय चुनाव के चलते लगी आचार संहिता हटने के बाद पहली बार आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। मीरगंज तहसील में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी नदारद रहे। 12 से अधिक अधिकारियों ने खुद आने की बजाय अपने प्रतिनिधि को भेज दिया।
विज्ञापन

अधिकारी न मिलने की वजह से फरियादियों को परेशान होना पड़ा। मौके पर शिकायतों का निस्तारण करने में भी परेशानी आई। यहां आईं कुल 46 शिकायतों में से सिर्फ चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने समाधान दिवस से नदारद रहने वाले अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। कपूरपुर के अमित सिंह आदि ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने बिजली न आने का मुद्दा उठाया। पंजीकृत 46 में राजस्व विभाग की 35, पूर्ति विभाग की दो ,पुलिस की पांच, बिजली निगम की पांच, विकास विभाग की दो व अन्य दो शिकायतें आईं।
विज्ञापन

-----
शिकायत काउंटर पर बैठा दिया बाहरी
समाधान दिवस को लेकर अधिकारी कितने गंभीर हैं इसकी बानगी तहसील में देखने को मिली। यहां राशन कोटे की शिकायत के लिए बनाए गए काउंटर पर बाहरी व्यक्ति को बैठा दिया गया। इस वजह से फरियादी परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जाम का उठाया मुद्दा
आंवला। एसडीएम गोविंद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाकियू नेता प्रताप सिंह मौर्य ने कस्बे में ई-रिक्शा से लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। यहां आईं 44 शिकायतों में से कई चकमार्ग पर अवैध कब्जों की रहीं। अधिकारियों ने जल्द से जल्द सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। नदारद रहने वालोें से जवाब-तलब किया। संवाद
----
सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व की
बहेड़ी। बहेड़ी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में 67 शिकायतें आईं। इनमें से सात का मौके पर निस्तारण हुआ। यहां सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आईं। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद
----
एक भी शिकायत का मौके पर नहीं हुआ निस्तारण
नवाबगंज। एडीएम वित्त और एसपी देहात की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
अहरौला गांव के झांझनलाल, बुद्धसेन और सत्यप्रकाश ने अवैध कब्जे की शिकायत की। अधिवक्ता अशर्फीलाल गंगवार ने सब्जी मंडी में अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। एसडीएम राजेश चंद्रा, सीओ चमन सिंह चावड़ा, नायब तहसीलदार नम्रता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
----
शादी अनुदान योजना का नहीं मिला लाभ
फरीदपुर। ब्लॉक परिसर में 13 मार्च को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब तक कई लाभार्थियों को अनुदान नहीं मिला है। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचीं गांव रूरिया निवासी दिव्यांग रामस्नेही ने शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि बेटी शिवांगी की शादी समारोह में कराई थी। योजना के तहत 35 हजार रुपये बेटी के खाते में आने थे। दो माह बीते जाने के बाद भी अब तक यह धनराशि खाते में नहीं आई है। उन्होंने बताया कि तीन बार अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम पारुल तरार ने दो दिन के अंदर लाभार्थी के खाते में अनुदान भिजवाने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पहुंचे टिसुआ निवासी दिव्यांग रिसान ने बताया कि आवेदन के बाद भी उसे अब तक ट्राईसाइकिल नहीं मिली है। बस और ट्रेन की यात्रा के लिए मिलने वाला पास भी नहीं मिला है।

समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें पहुंची। इनमें से छह शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह व फरीदपुर एसडीएम पारुल तरार के साथ तहसीलदार शेर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी, सीओ गौरव सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed