फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officer harassed a married woman after giving her intoxicating drink, also made an objectionable video

प्रयागराज : नशीला पेय पदार्थ पिलाकर अफसर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया

Mon, 24 Apr 2023 05:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 05:49 AM IST
सार

जार्जटाउन के अल्लापुर में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप बस्ती में तैनात ऑडिट अफसर गनेश प्रताप सिंह पर है। पीड़िता का कहना है कि धोखे से होटल में ले जाकर आरोपी ने बीयर पिलाकर उससे दरिंदगी की।

विज्ञापन
Officer harassed a married woman after giving her intoxicating drink, also made an objectionable video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जार्जटाउन के अल्लापुर में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप बस्ती में तैनात ऑडिट अफसर गनेश प्रताप सिंह पर है। पीड़िता का कहना है कि धोखे से होटल में ले जाकर आरोपी ने बीयर पिलाकर उससे दरिंदगी की। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बना लिया और मोबाइल छीनकर भाग निकला। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़िता हमीरपुर की रहने वाली है और उसका अपने पति से केस चल रहा है। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसे फोन किया और 22 अप्रैल को अपनी रिसेप्शन पार्टी का न्योता देकर प्रयागराज बुलाया। केस के सिलसिले में वह 21 अप्रैल को ही आ गई। शाम पांच बजे के करीब आरोपी उसे सिविल लाइंस में मिला जहां से अल्लापुर स्थित एक होेटल ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को निर्वस्त्र पाया। विरोध पर आरोपी ने अश्लील वीडियो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर नशीला पदार्थ मिलाकर बीयर पिला दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद मोबाइल छीनकर भाग गया। जार्जटाउन एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी करने के दौरान हुई थी मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, पहले आरोपी और पीड़िता शहर में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। एक महिला दोस्त के जरिये दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान आरोपी का चयन हो गया, जबकि पीड़िता की शादी हो गई। एक खास बात यह है कि पीड़िता पहले भी दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म के दो मुकदमे दर्ज करा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed