फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   officer forcibly tries to feed the dirty water

एक्सईएन को जबरन गंदा पानी पिलाने की कोशिश

Tue, 21 Jun 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
officer forcibly tries to feed the dirty water
दूषित जलापूर्ति के विरोध में सोमवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता ने धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारी को गंदा पानी पीलाने की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पटरी पार पुराने शहर के बड़े हिस्से में दूषित जलापूर्ति की समस्या झेल रहे लोगों का सब्र जवाब दे गया। नाराज लोगों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को खुसरोबाग स्थित जलकल कार्यालय में धावा बोल दिया। कार्यकर्ता बोतल में गंदे पानी का नमूना भी ले  गए थे। यहां प्रदर्शन के दौरान अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) को पानी दिखाया तो उन्होंने किसी तरह की समस्या से इंकार किया। इस पर कार्यकर्ताओं ने बोतल का पानी पीने के लिए कहा तो एक्सईएन ने इंकार कर दिया। नाराज कांग्रेसियों ने उन्हें जबरन गंदा पानी पिलाने का प्रयास किया। इसे लेकर झड़प भी हुई। न पीने पर कांग्रेसियों ने पानी एक्सईएन के ऊपर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


पुराने शहर के खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, करबला, लूकरगंज, अटाला, नखासकोहना, करेली, बहादुरगंज, लीडर रोड, मीरापुर, सदियापुर आदि इलाकों में पखवारे भर से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लगातार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से नाराज स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता हसीब अहमद एवं श्रीचंद्र दुबे के नेतृत्व में दिन में जलकल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने अफसरों को बुलाने की मांग की। एक्सईएन एके स्वामी को बोतल में गंदा पानी दिखाया तो उन्होंने सप्लाई खराब होने की बात खारिज कर दी। इस बीच बोतल में लाए पानी को पहले हसीब ने पिया और फिर एक्सईएन से पीने को कहा लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इससे नाराज कांग्रेसियों ने एक्सईएन को पकड़कर जबरन पानी पिलाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने पानी एक्सईएन के ऊपर पलट भी दिया।
विज्ञापन


इससे वहां अफरातफरी मच गई। हंगामे की सूचना पर तत्काल कई थानों की पुलिस खुसरोबाग पहुंच गई। अफसरों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। श्रीचंद्र दुबे ने अल्लापुर में राधा रमण इंटर कॉलेज के पीछ डेढ़ माह से पानी की समस्या से भी अवगत कराया। चेतावनी दी कि 72 घंटे के बीत समस्या दूर न हुई तो जीएम एवं एक्सईएन के आवास में पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी प्रदर्शन में जिशान अहमद, प्रशांत पांडेय, हिमांशु केसरवानी, रितेश कुमार, विजय श्रीवास्तव, मुजीब कुरैशी, कामेश्वर सोनकर, विजय निषाद, अजय पटेल, आलम, अश्वनी कुमार, अनुज श्रीवास्तव, विनीत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed