फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Obscene comments written on gang rape victim's Facebook account

गैंगरेप पीड़िता के फेसबुक अकाउंट पर लिखे अश्लील कमेंट

Sun, 18 Apr 2021 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Apr 2021 01:35 AM IST
सार

  • पुलिस से शिकायत, देर रात तक जांच में ही जुटी रही कर्नलगंज पुलिस

विज्ञापन
Obscene comments written on gang rape victim's Facebook account
facebook

विस्तार

भाजपा नेता व डॉक्टर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक व अश्लील कमेंट लिखे गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने शिकायत की जांच कर्नलगंज पुलिस को सौंपी है। हालांकि देर रात तक कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


कर्नलगंज निवासी युवती ने भाजपा नेता श्यामप्रकाश द्विवेदी और बेली अस्पताल के डॉक्टर अनिल पर गैंगरेप के आरोप में केस दर्ज कराया था। जिसमें दोनेां को जेल भी भेजा गया। पीड़िता ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाया था कि उसके भाई को साजिश के तहत ट्रक से कुचलकर मरवा दिया गया। यही नहीं उसने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर कई जनप्रतिनिधियों व पुलिस अफसरों पर भी उसकी गुहार न सुनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के बाद उसके फेसबुक अकाउंट पर तीन अलग-अलग आईडी से अश्लील व आपत्तिजनक व अश्लील कमेंट किए गए। पीड़िता का कहना है कि उसके व उसके परिवार की मर्यादा धूमिल किए जाने के लिए साजिशन ऐसा किया गया। उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में उच्चाधिकारियों की ओर से कर्नलगंज पुलिस को जांच का आदेश दिया गया। हालांकि कर्नलगंज पुलिस देर रात तक शिकायत की जानकारी से इंकार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed