{"_id":"66a613b25ff7668ee10d7a93","slug":"obscene-acts-with-innocent-sisters-grazing-goats-video-made-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बकरी चरा रही मासूम बहनों के साथ अश्लील हरकत, बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बकरी चरा रही मासूम बहनों के साथ अश्लील हरकत, बनाया वीडियो
Sun, 28 Jul 2024 03:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:17 PM IST
सार
दोनों मासूम घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मां जब आरोपियों के घर उलाहना देने गई तो उन्होंने गाली गलौज की और पीड़िता की मां को भगा दिया। मासूम के परिजनों की माने तो घटना की सूचना सोरांव पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनें बकरियां चराने स्कूल की ओर गई थीं। बुधवार करीब चार बजे गांव के तीन युवक मौके पर पहुंच गए और दोनों बहनों को दबोच कर बगल प्राथमिक विद्यालय के चाहरदीवारी पीछे ले गए। आरोप है कि दो युवक ने दोनों मासूम बहनों के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना लिया। मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
दोनों मासूम घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मां जब आरोपियों के घर उलाहना देने गई तो उन्होंने गाली गलौज की और पीड़िता की मां को भगा दिया। मासूम के परिजनों की माने तो घटना की सूचना सोरांव पुलिस को दी गई है। सोरांव प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी व पीड़ित दोनों एक ही परिवार के हैं। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन