फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Objectionable pictures of female railway worker go viral

Prayagraj News: महिला रेलकर्मी की आपत्तिजनक तस्वीरें की वायरल

Thu, 01 Feb 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 01 Feb 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Objectionable pictures of female railway worker go viral
खुल्दाबाद निवासी महिला रेलकर्मी ने महिला थाने में फेसबुक दोस्त के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने रुपये न देने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दीं। पुलिस आराेपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गैरजनपद की रहने वाली महिला रेलवे में कार्यरत है और मौजूदा समय में प्रयागराज में तैनात है। पुलिस को तहरीर देकर उसने बताया कि तीन वर्ष पूर्व फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से उसकी जान-पहचान मोहित डागुर निवासी ग्राम राघवगढ़ी जिला अलीगढ़ से हुई। इसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान उसने महिला की कुछ निजी तस्वीरें प्राप्त कर लीं और ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये ले लिए। जब उसने संबंध खत्म करने की बात कही तो आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर गालीगलौच करने लगा।
विज्ञापन


22 नवंबर 2023 को उसने फेसबुक पर निजी तस्वीरें वायरल कर दीं। इसके बाद 10 दिसंबर को आपत्तिजनक तस्वीरें व्हाट्सएप पर भी डाल दीं। उसने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 28 जनवरी को आरोपी ने व्हाट्सएप पर और कॉल करके एक बार फिर गालीगलौच की और दोबारा फोटो वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी पूनम शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed