फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nursing student kidnapped and gang-raped in a moving vehicle in Prayagraj video was also made

प्रयागराज : छात्रा को अगवा कर चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Thu, 18 Nov 2021 11:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 AM IST
सार

नैनी में मामा-भांजा पुलिस चौकी के पास जब गाड़ी जाम में फंसी तो छात्रा ने  गाड़ी से कूदकर भागी। पीड़ित छात्रा और आरोपी दीपक पाल के परिवर के बीच पहले से ही जान पहचान थी। 

विज्ञापन
Nursing student kidnapped and gang-raped in a moving vehicle in Prayagraj video was also made
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सिविल लाइंस से अगवा कर नर्सिंग की एक छात्रा के साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसका आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। 23 अगस्त को हुई इस घटना की रिपोर्ट मंगलवार देर रात दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा का मेडिकल कराने के बाद बयान कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


बलिया की रहने वाली छात्रा म्म्योराबाद में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। नैनी के चाका स्थित नारायणपुर गांव का रहने वाला दीपक पाल और छात्रा के परिवार के बीच पहले से जान पहचान थी। दीपक जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता है। कुछ समय पहले छात्रा के परिवार वालों ने जमीन के लिए दीपक को 26 लाख रुपये दिए थे। छह लाख रुपये बैंक एकाउंट में और बाकी पैसा नकद और ई बैंकिंग के माध्यम से दिए गए थे। वह पैसा दीपक लौटा नहीं रहा था।

विज्ञापन

इसी बात को लेकर छात्रा और दीपक में विवाद भी हो गया था। 23 अगस्त को छात्रा वाराणसी गई थी। दीपक ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया और कहा कि वह आकर बकाया पैसे ले ले। छात्रा रात में प्रयागराज पहुंची। यहां डीआरएम के पास छात्रा को बुलाया गया। दीपक ने उससे कहा कि गाड़ी में काले रंग के बैग में रुपये रखे हैं। वह जैसे ही रुपये लेने गाड़ी में गई। दीपक और उसके तीन साथियों ने उसे दबोच लिया।

मुंह बंद कर उसके साथ चलती गाड़ी में कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान वे चाकघाट ले जाकर हत्या की बात भी करते रहे। गाड़ी जब मामा-भांजा पुलिस चौकी के पास पहुंची तो वहां जाम लगा था। छात्रा चीखते हुए गाड़ी से कूद गई। बाद में वह थाने भी गई लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि मंगलवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। छात्रा का मेडिकल कराके बयान दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन

आरोपी के परिवार की महिलाओं पर भी रिपोर्ट
छात्रा ने आरोपी दीपक के परिवार की महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है कि आरोपी के परिवार की महिलाओं ने उसे धमकी दी है। छात्रा का यह भी दावा है कि दुष्कर्म के बाद दीपक ने उसे फोन किया था, जिसमें उसमें दुष्कर्म की बात कुबूलते हुए फिर धमकी दी है। इसका ऑडियो भी उसके पास है। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर पर पहुंचकर पूछताछ की है। 

छात्रा का आज कराया जा सकता है मेडिकल
नर्सिंग की छात्रा का बयान दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को उसे मेडिकल के लिए भेजा जा सकता है। घटना की एफआईआर के बाद पुलिस छात्रा का कलमबंद बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed