Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nursery student dies under suspicious circumstances in school, serious injuries in private parts

Prayagraj : स्कूल में नर्सरी छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, निजी अंगों में गंभीर चोट, दो शिक्षकों पर केस दर्ज

Fri, 16 May 2025 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 May 2025 02:59 PM IST
सार

नैनी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बृहस्पतिवार सुबह नर्सरी के चार वर्षीय मासूम छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है, जिसमें उसके निजी अंगों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Nursery student dies under suspicious circumstances in school, serious injuries in private parts
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बृहस्पतिवार सुबह नर्सरी के चार वर्षीय मासूम छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है, जिसमें उसके निजी अंगों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों ने एक शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक पर पिटाई का आरोप लगाकर तहरीर दी है। शुक्रवार को विद्यालय के दो शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


छात्र की मां के अनुसार, सुबह करीब सात बजे वह बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौटी थीं। लगभग दो घंटे बाद, स्कूल प्रशासन की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि बच्चा बेहोश हो गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। हालत गंभीर देख उसे चिल्ड्रेन अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

Trending Videos

मां का आरोप, शिक्षिका की पिटाई से गई जान

 

छात्र की मां ने बताया कि उनके बेटे के माथे और जीभ पर चोट के निशान थे। उन्होंने दावा किया कि बेटे की कक्षा में पढ़ने वाले अन्य बच्चों ने उन्हें बताया कि शिक्षिका ने उसे पीटा था। मां का कहना है कि सुबह जब वह स्कूल में बेटे को छोड़कर आईं, तब वह बिल्कुल स्वस्थ और खुश था। आरोप यह भी है कि कार्रवाई करने के बजाय प्रबंधक ने शिक्षिका के कृत्य को छिपाने की कोशिश की।

 

नीला पड़ गया था शरीर


बृहस्पतिवार दोपहर डॉक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में कई गंभीर तथ्य सामने आए। सूत्रों के मुताबिक, बच्चे का पूरा शरीर नीला पड़ गया था और उसके निजी अंगों पर गंभीर चोट के निशान थे। इसके अलावा, शरीर पर कुछ अन्य चोटों के भी निशान मिले हैं। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखवाया है और निजी अंगों की स्लाइड भी बनवाई है।


पुलिस जांच में जुटी


नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल स्टाफ और संबंधित शिक्षिका से पूछताछ की जाएगी। उनका दावा है कि पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया था। बाद में पुलिस के समझाने पर वह माने और फिर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

 

अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है, इसलिए चोटों के बाबत कुछ बता पाना मुश्किल है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - वरुण कुमार, एसीपी करछना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed