फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Number of posts in railway technician recruitment increased to 7,002; Railways issues order

आरआरबी : रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में पदों की संख्या बढ़कर 7,002 हुई, रेलवे ने जारी किया आदेश

Sun, 18 Oct 2026 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Oct 2026 07:36 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत पदों की संख्या बढ़ाकर अभ्यर्थियों को खुशखबरी दी है। जोनल रेलवे की मांग समीक्षा के बाद टेक्नीशियन ग्रेड-तीन के पद 6,234 से बढ़ाकर अब 7,002 कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Number of posts in railway technician recruitment increased to 7,002; Railways issues order
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत पदों की संख्या बढ़ाकर अभ्यर्थियों को खुशखबरी दी है। जोनल रेलवे की मांग समीक्षा के बाद टेक्नीशियन ग्रेड-तीन के पद 6,234 से बढ़ाकर अब 7,002 कर दिए गए हैं। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कैटिगरी संख्या पांच, 12 और 15 में हुई है, जिसके तहत वेल्डर (ओएल), कैरिज एंड वैगन और फिटर (ओएल) के पदों में इजाफा हुआ है। टेक्नीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) के 323 और ग्रेड-तीन के 6,234 पद 30 जून 2026 को विज्ञापित हुए थे। यह संशोधन चंडीगढ़, गोरखपुर, मुंबई, कोलकाता जैसे कई रेलवे भर्ती बोर्डों के जोनों में किया गया है। अन्य बोर्डों की रिक्तियां पूर्ववत रहेंगी। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या बढ़ाने के अलावा विज्ञापन की अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed