फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Number of flights operating from Prayagraj Airport crossed 100, flight fares increased

Mahakumbh 2025: 100 से अधिक विमान, किराया छू रहा आसमान, बंगलूरू का पहुंचा 39 हजार के पार; ये शहर भी पीछे नहीं

Tue, 18 Feb 2025 04:16 PM IST
विजय पुंडीर राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज।
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Feb 2025 04:16 PM IST
सार

Prayagraj Airport: दो दिन से प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित होने वाले विमानों की संख्या 100 को पार कर चुकी है। फिर भी अधिकांश शहरों की सीधी उड़ान का किराया आसमान छू रहा है। सबसे ज्यादा किराया यहां से बंगलूरू का लग रहा है। 18 फरवरी के लिए एक निजी कंपनी का विमान प्रति व्यक्ति बंगलूरू का किराया 39146 रुपये ले रहा है। 

विज्ञापन
Number of flights operating from Prayagraj Airport crossed 100, flight fares increased
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Mahakumbh Prayagraj: महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों और विमानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस माह अब तक कई बार यात्रियों व विमानों के आवागमन के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। दिल्ली के लिए एक दिन में औसतन 10 विमान यहां से उड़ रहे हैं, फिर भी किराया आसमान छू रहा है।

विज्ञापन

महाकुंभ अवधि में यहां से किसी भी दिन दिल्ली का किराया 13 हजार रुपये से कम नहीं है। कुछ तिथियों में किराया 20 हजार से भी ज्यादा पहुंच गया है। दो दिन से प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित होने वाले विमानों की संख्या 100 को पार कर चुकी है। फिर भी अधिकांश शहरों की सीधी उड़ान का किराया आसमान छू रहा है। ज्यादा किराया के बावजूद आसानी से सीट नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा किराया यहां से बंगलूरू का लग रहा है। 18 फरवरी के लिए एक निजी कंपनी का विमान प्रति व्यक्ति बंगलूरू का किराया 39146 रुपये ले रहा है। महाकुंभ अवधि में बंगलूरू का किराया किसी भी दिन 22 हजार से कम नहीं है। कमोवेश यही स्थिति मुंबई की है। मुंबई के लिए 18 फरवरी को प्रयागराज से मुंबई के लिए सात सीधी उड़ान है।

विज्ञापन

इन विमानों का न्यूनतम किराया सोमवार को 21974 रुपये दर्शाया जा रहा था। पुणे के लिए भी संचालित एक मात्र सीधी उड़ान का किराया 20 हजार से कम नहीं है। यही स्थिति हैदराबाद, कोलकाता, भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट की भी है। इन सभी शहरों के लिए विमानन कंपनियां मुंह मांगा किराया ले रही हैं। खास बात यह है कि स्पाइस जेट, एयर इंडिया समेत आदि विमानन कंपनियों ने यहां अपने अधिकांश विमान 28 फरवरी तक ही चलाने का शेड्यूल जारी किया है। इसके बाद इन कंपनियों के विमान यहां से संचालित नहीं होंगे।

इन शहरों के लिए है अब सीधी उड़ान
जयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, कोलकाता, भुवनेश्वर, दिल्ली, देहरादून, रायपुर, बिलासपुर, पुणे, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, लखनऊ

पुणे के लिए शुरू हुई फ्लाइट
विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से पुणे के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर दी है। इसकी यहां से रवानगी सुबह 11:10 बजे हो रही है। पुणे पहुंचने का समय दोपहर 1:10 बजे निर्धारित किया गया है। इसी तरह पुणे से इसकी रवानगी का समय दोपहर दो बजे रखा गया है, जो शाम 4:10 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगा। एक दो दिन में प्रयागराज से रांची के लिए भी सीधी उड़ान शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed