फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NSA will be imposed on those who disrupt law and order in UP board exams

UP : यूपी बोर्ड परीक्षा में कानून व्यवस्था बाधित करने वालों पर लगेगा एनएसए

Tue, 31 Jan 2023 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 10:42 PM IST
सार

केंद्रों पर परीक्षा के 15 मिनट पूर्व प्रश्न पत्र खोलते समय स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक का रहना अनिवार्य रहेगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए सभी जिलों के डीएम और पुलिस अधीक्षक निर्देशित करेंगे।

विज्ञापन
NSA will be imposed on those who disrupt law and order in UP board exams
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की 16 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ बोर्ड अधिकारियों की बैठक में परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था को बाधित करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बैठक केे दौरान सभी जिलाधिकारियों की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि इनपुट के आधार पर ऐसे लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा एसटीएफ से समन्वय स्थापित करते हुए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए, जो नकल कराने की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं।

विज्ञापन

केंद्रों पर परीक्षा के 15 मिनट पूर्व प्रश्न पत्र खोलते समय स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक का रहना अनिवार्य रहेगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए सभी जिलों के डीएम और पुलिस अधीक्षक निर्देशित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान किसी भी व्यक्ति की तरफ से अनावश्यक रूप से भ्रामक सोशल मीडिया पर फैलाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी सुसंगत कार्रवाई की जाएगी। प्रश्न पत्र का पैकेट सीसीटीवी की निगरानी में खोले जाएंगे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। बैठक में एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा डॉ. रूपेश कुमार, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव, सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed