{"_id":"5caa5848bdec22145544f97c","slug":"now-those-who-throw-stones-at-vande-bharat-india-are-no-better-this-arrangement-of-the-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत पर पत्थर फेंकने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ने की यह व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत पर पत्थर फेंकने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ने की यह व्यवस्था
Mon, 08 Apr 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थर मारने वाले लोगों की अब खैर नहीं। पिछले दिनों ट्रेन पर पत्थर मारने की घटना को संज्ञान में लेते हुए रेलवे ने देश में बनी इस पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे इसके बाहरी हिस्से में लगा दिए हैं। ट्रेन के दोनों ओर बाहरी हिस्से में दो-दो कैमरे लगाए गए हैं। इस कैमरे की खास बात यह है कि ट्रेन चाहे जितनी भी स्पीड में हो, उसमें तस्वीरें स्पष्ट आ जाएंगी।
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 17 फरवरी 2019 को ही शुरू हुआ है। सप्ताह में पांच दिन चलने वाली इस ट्रेन में पिछले दिनों पत्थरबाजी की तमाम घटनाएं सामने आईं। पिछले दिनों इस ट्रेन में पत्थरबाजी से एक ही दिन में ट्रेन के नौ कोच की खिड़कियों में लगा कांच क्षतिग्रस्त हो गया था। रेलवे बोर्ड तक मामला पहुंचने के बाद इस तरह की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए उत्तर रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के दोनों ओर बाहरी हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। ट्रेन में लगाए गए उच्च क्षमता के चार कैमरे काफी महंगे भी हैं। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ डा. अमित मालवीय के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन में उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की वजह से अब पत्थरबाज भी आसानी से चिह्नित किए जा सकेंगे।