फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now there will be no need to go to Tundla or Delhi to go to Mathura from Aligarh by rail

Railway : अलीगढ़ से रेल द्वारा मथुरा जाने के लिए अब टूंडला या दिल्ली जाने की नहीं होगी जरूरत

Fri, 30 Jun 2023 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 07:01 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा संसद सदस्यों के साथ सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के प्रतिनिधि संजय पंडित की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में जीएम एनसीआर ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट के सर्वे की मंजूरी बृहस्पतिवार 29 जून को ही दी है।

विज्ञापन
Now there will be no need to go to Tundla or Delhi to go to Mathura from Aligarh by rail
एनसीआर रेलवे की बैठक में मौजूद सांसद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निकट भविष्य में अलीगढ़ से रेल द्वारा मथुरा जाने के लिए अब टूंडला या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग को प्रयागराज मंडल के हाथरस जंक्शन से मेड़ू जाने वाली रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए तकरीबन डेढ़ किमी लंबी रेल लाइन का निर्माण होगा। इस नई रेल लाइन के सर्वे की रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रंबधक सतीश कुमार ने शुक्रवार को दी।

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा संसद सदस्यों के साथ सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के प्रतिनिधि संजय पंडित की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में जीएम एनसीआर ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट के सर्वे की मंजूरी बृहस्पतिवार 29 जून को ही दी है।

विज्ञापन

बता दें कि मेड़ू-हाथरस रेल लाइन पूर्वोत्तर रेलवे के ही अधीन आती है। दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक से जुड़ जाने के बाद अलीगढ़ से ट्रेन द्वारा मथुरा या कासगंज जाने वाले यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। बैठक में नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी, हावड़ा- दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, पटना राजधानी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मंडुवाडीह सुपरफास्ट, शिवगंगा एक्सप्रेस का ठहराव भी अलीगढ़ जंक्शन पर किए जाने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed