फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the confluence Visit reasonable rent

अब वाजिब  किराये पर करें संगम की सैर

Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Now the confluence Visit reasonable rent
गंगा की सफाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
संगम पर सैर करने वालों से नाविक अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। प्रशासन ने कंप्यूटर से नौकाएं बुक किए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए संगम पर काउंटर भी बनाए जाएंगे। इस बाबत डीएम संजय कुमार ने सोमवार को संबंधित अफसरों के साथ बैठक की और व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने इसके लिए सभी नौकाओं का 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 अप्रैल के बाद संगम पर बिना रजिस्ट्रेशन के कोई नाव नहीं चलेगी। साथ ही कहा कि नाव की कंप्यूटर से बुकिंग के लिए 30 तक सभीकाउंटर भी स्थापित कर दिए जाएं। सभी नौकाओं पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित किया जाए और उनकी कोडिंग की जाए। नाव में सवारियों की क्षमता का भी उल्लेख किया जाए। थमता के अनुसार नाव में लाइफजैकेट रखना भी अनिवार्य होगा। किराये के निर्धारण के एक समिति बनाने को कहा गया, जिसमें प्रशासनिक अफसरों के साथ नाविक संघ के लोग भी शामिल होंगे। सवारियों से लिए जाने वाला किराया तीन भागों में बांटा जाएगा।

विज्ञापन

 

एक हिस्सा नाविकों के भुगतान के लिए होगा, दूसरा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के खर्च के लिए और तीसरा हिस्सा नाविकों के कल्याण के लिए स्थापित किए जाने वाले कोष में जमा होगा। नौकाओं की बुकिंग के लिए दो काउंटर खोल जाएंगे। पहला काउंट पुलिस चौकी और दूसरा जल पुलिस चौकी के पास होगा। रोटेशन के आधार पर क्रमवार नाव की बुकिंग होगी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट राम भरत तिवारी, एडीएम प्रशासन रामनेवास गुप्ता, एडीएम नजूल ओपी श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश यादव, एडीएम सचिव वंदना त्रिपाठी, सीटीओ अवनीश चंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed