{"_id":"68128cdc9103f895aa00b80c","slug":"now-tgt-recruitment-exam-will-be-held-on-21-and-22-july-allahabad-news-c-3-ald1022-612562-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अब 21 और 22 जुलाई को होगी टीजीटी भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अब 21 और 22 जुलाई को होगी टीजीटी भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में 14 और 15 मई को प्रस्तावित सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 21 और 22 जुलाई को होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
वहीं, प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 और 19 जून को ही होगी। टीजीटी-पीजीटी के 4,163 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन वर्ष 2022 में आया था और अगस्त 2022 में इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई थी।
इन पदों पर भर्ती के लिए 13.19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। टीजीटी के 3,539 पदों के लिए 8.69 लाख और पीजीटी के 624 पदों के लिए 4.50 लाख अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है।
विज्ञापन
आयोग ने यह परीक्षा दोबारा टाली है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित थी। इसके बाद मई में प्रस्तावित की गई और अब 21 व 22 जुलाई को यह परीक्षा प्रस्तावित की गई है।
हालांकि, आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है और आयोग को परीक्षा की तैयारी में वक्त लगेगा।
वहीं, यह चर्चा भी है कि केंद्र निर्धारण के नियम सख्त होने के कारण पर्याप्त संख्या में केंद्रों की व्यवस्था होने में वक्त लगेगा और इसी वजह से परीक्षा टाल दी गई है।