फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now sages and saints will also do Mann Ki Baat in Mahakumbh, Peethadhishwars will get a chance to express th

Mahakumbh : महाकुंभ में अब साधु-संत भी करेंगे 'मन की बात', पीठाधीश्वरों को मिलेगा विचार रखने का मौका

Fri, 24 Jan 2025 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 03:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित कार्यक्रम मन की बात की तर्ज पर प्रयागराज महाकुंभ में साधुओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सनातन धर्म के प्रमुख विषयों और योगी सरकार के दिव्य और भव्य महाकुंभ के आयोजन के विभिन्न विषयों को केंद्र में रखकर साधु संत अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
Now sages and saints will also do Mann Ki Baat in Mahakumbh, Peethadhishwars will get a chance to express th
महाकुंभ की ड्रोन से ली गई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित कार्यक्रम मन की बात की तर्ज पर प्रयागराज महाकुंभ में साधुओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सनातन धर्म के प्रमुख विषयों और योगी सरकार के दिव्य और भव्य महाकुंभ के आयोजन के विभिन्न विषयों को केंद्र में रखकर साधु संत अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन


महाकुंभ में साधु करेंगे मन की बात

प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर आयोजित हो रहे महाकुम्भ में हर तरफ भक्ति , मुक्ति और तत्व ज्ञान की बातों की चर्चा है। इस विचार मंथन को वृहद स्वरूप प्रदान करने के लिए महाकुम्भ में पहली बार साधु संतों के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रवक्ता श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद बताते हैं कि महा कुम्भ के सेक्टर 20 में हरि धाम सनातन सेवा ट्रस्ट में इस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।  कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन


इसमें सन्यासी, बैरागी और उदासीन सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों के अलावा सभी हिन्दू सम्प्रदायों के साधु संत हिस्सा लेंगे। इसमें तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा आनंद के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, श्री पंच दशनाम अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी, महा मंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी, श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़े के श्री महंत माधवदास, शनि धाम पीठाधीश्वर महा मंडलेश्वर परमहंस दाती महराज, श्री शंभू पंच -अग्नि अखाड़े के संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, श्री दिगम्बर अखाड़े के महा मंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साधु-संतों के संकल्पों सहित महाकुंभ के आयोजन पर होगी मन की बात

प्रयागराज महाकुंभ में आए लाखों साधु संत अपने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संकल्पों को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आए हैं। महाकुंभ जैसा विशाल आयोजन साधु संतों के साथ श्रद्धालुओं को जोड़ता है जहां सामान्य तौर पर श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक उन्नति और मुक्ति के विषयों पर ही प्रवचन या सत्संग के कार्यक्रम होते हैं। वर्तमान समय में सामाजिक व्यवस्था में आई चुनौतियों पर संत समाज की बात के लिए मंच नहीं मिल पाता। इसे मंच प्रदान करने का माध्यम बनेगा 'साधु कहें मन की बात' कार्यक्रम। कार्यक्रम के प्रवक्ता स्वामी प्रकाशानंद बताते हैं कि साधु संतों के धार्मिक और सामाजिक संकल्पों पर साधु संत इस मंच से अपनी मन की बात करेंगे। इसमें गौ हत्या पर रोक के साथ दिव्य और भव्य महाकुंभ के आयोजन के विभिन्न आयाम सम्मिलित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed