फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now effective treatment of pupil ulcer with cell membrane, successful trial done in 30 patients

Research : अब कोशिका झिल्ली से पुतली के अल्सर का कारगर इलाज, 30 मरीजों में किया गया सफल परीक्षण

Thu, 04 May 2023 04:44 PM IST
विनोद सिंह पुनीत त्रिपाठी, प्रयागराज
पुनीत त्रिपाठी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 May 2023 04:44 PM IST
सार

आंखों में किसी प्रकार का घाव या फिर पुतली में अल्सर का अब एमुनिती मेमरेन (कोशिका झिल्ली) से इलाज किया जाएगा। इसमें मरीज की आखों में एंटी माइक्रोबियल थेरेपी के साथ कोशिका झिल्ली प्रत्यारोपित की जाएगी।

विज्ञापन
Now effective treatment of pupil ulcer with cell membrane, successful trial done in 30 patients
कार्निया आपरेशन। - फोटो : social media

विस्तार

आंखों में किसी प्रकार का घाव या फिर पुतली में अल्सर का अब एमुनिती मेमरेन (कोशिका झिल्ली) से इलाज किया जाएगा। इसमें मरीज की आखों में एंटी माइक्रोबियल थेरेपी के साथ कोशिका झिल्ली प्रत्यारोपित की जाएगी। इसके बाद लोगों को कम दिखाई देना या फिर अल्सर से होने वाले अंधेपन से राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह की देखरेख में नेत्र विभाग की टीम ने पुतली के अल्सर से पीड़ित 30 मरीजों पर तकरीबन डेढ़ वर्ष तक शोध किया। इसमें मिली सफलता के बाद अब इस पद्वति को अल्सर के इलाज में प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन

मनोहरदास नेत्र चिकित्सालय में पुतली के अल्सर पर हुए शोध के तहत काॅर्नियल अल्सर से पीड़ित 30 मरीजों पर प्रयोग किया गया। नेत्र विभाग की डॉ.सुप्रिया गुप्ता का यह शोध 2022-23 में पूर्ण हुआ। इसमें 15 मरीजों पर एंटी माइक्रोबियल थेरेपी का इस्तेमाल किया गया और 15 मरीजों की आखों में सर्जरी से कोशिका झिल्ली डाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में पाया गया कि जिन मरीजों की आखों में कोशिका झिल्ली डाली गई थी, उनमें एंटी माइक्रोबियल थेरेपी की अपेक्षा ज्यादा सकारात्मक परिणाम सामने आए। अगर माइक्रोबियल थेरेपी के साथ आखों की पुतली में कोशिका झिल्ली डाली जाए तो यह पुतली अल्सर के इलाज में ज्यादा कारगर है।

Trending Videos

इनसेटप्रारंभिक स्तर पर कारगर

कॉर्नियल अल्सर की शुरुआत में ही यह शोध कारगर है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिस प्रकार कैंसर के स्तर होते हैं, ठीक उसी प्रकार पुतली का अल्सर भी है। इसका इलाज समय रहते हो जाए तो मरीज को इसका लाभ मिलता है। अधिक देरी होने पर कोशिका झिल्ली भी पुतली के अल्सर में कारगर नहीं है।

क्या है कॉर्नियल अल्सर

कॉर्नियल अल्सर आमतौर पर दर्द के साथ आंख लाल होने के रूप में होता है। इसमें आंख से हल्के से गंभीर स्तर पर स्राव निकलता है और रोशनी घट जाती है। यह स्थिति कॉर्निया के किसी संक्रमण से उत्पन्न होती है, जो फोड़े जैसा होता है।

पुतली में अल्सर पर यह शोध किया गया जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जल्द ही कॉर्नियल अल्सर से पीड़ित मरीजों का इस पद्वति से इलाज किया जाएगा। - डॉ.एसपी सिंह, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed