{"_id":"5c0cfd4ebdec2241b842f0b4","slug":"now-asu-new-name-is-prayagraj-state-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसयू का नया नाम ‘प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय’, डिप्टी सीएम ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसयू का नया नाम ‘प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय’, डिप्टी सीएम ने की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Sun, 09 Dec 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला और मंडल का नाम बदले जाने के बाद अब इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय (एएसयू) का नाम बदले जाने पर सहमति बन गई है। शनिवार को राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह घोषणा की। इलाहाबाद राज्य विवि का नाम अब ‘प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय’ होगा।
विज्ञापन
समारोह की शुरुआत में ही मंत्री ने कह दिया कि यह दीक्षांत समारोह इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का पहला और आखिरी समारोह है। हालांकि, उनके यह बोलते ही वहां मौजूद लोग चौंक पड़े, लेकिन जैसे ही उन्होंने कहा कि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का नाम जल्द ही बदल दिया जाएगा, तब सभी को माजरा समझ में आ गया। डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का नाम बदलकर प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय किए जाने का प्रस्ताव उनके पास भेजा है। प्रस्ताव पर जल्द ही मुहर लगा दी जाएगी। इसके लिए राज्यपाल राम नाईक से भी मंजूरी ली जानी है। समारोह में राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद थे और अध्यक्षता कर रहे थे। मंच पर मौजूद सभी अतिथिगण प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय के नाम पर सहमत नजर आए। मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष के दीक्षांत समारोह में छात्रों को इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय के नाम से उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
एएसयू में लिया प्रवेश, पीएसयू की मिलेगी डिग्री
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय (एएसयू) की स्थापना को दो साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में जिन छात्रों ने स्नातक में प्रवेश लिया था, उन्हें अगले साल उपाधि मिलेगी। इन छात्रों ने इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था, लेकिन अगले वर्ष इन्हें प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय (पीएसयू) की उपाधि दी जाएगी। वहीं, इस बार पहले दीक्षांत समारोह में केवल परास्नातक के छात्रों को उपाधि दी गई। यह उपाधि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के नाम से दी गई, लेकिन अगले वर्ष से परास्नातक के छात्रों को भी प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय की उपाधि मिलेगी। स्नातक में केवल बीएड और बीपीई के छात्रों को इस बार उपाधि मिली, क्योंकि दोनों पाठ्यक्रम दो वर्ष के हैं।
विज्ञापन