फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now Agra-Banaras Vande Bharat will be launched on 16th September, date changed on the instructions of PMO

Railway : अब 16 सितंबर को होगा आगरा-बनारस वंदे भारत का शुभारंभ, पीएमओ के निर्देश पर बदली गई तारीख

Fri, 13 Sep 2024 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 04:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर वंदे भारत के उद्घाटन तिथि बदली गई है। हालांकि, रेलवे की ओर से आधिकारिक रूप से अभी कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 16 सितंंबर को आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
Now Agra-Banaras Vande Bharat will be launched on 16th September, date changed on the instructions of PMO
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत का शुभारंभ अब 15 की जगह 16 सितंबर को होगा। आगरा से ट्रेन शाम 4:15 चार बजे रवाना होकर रात नौ बजे बाद प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इतना ही नहीं, 20 कोच वाली देश की पहली वंदे भारत की भी शुरुआत अब 16 सितंबर से होगी। इस बीच 20 कोच वाली वंदे भारत का ट्रायल एनसीआर में हुआ। दिल्ली से चलने के बाद शाम 4:30 बजे यह ट्रेन प्रयागराज होकर वाराणसी के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर वंदे भारत के उद्घाटन तिथि बदली गई है। हालांकि, रेलवे की ओर से आधिकारिक रूप से अभी कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 16 सितंंबर को आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वंदे भारत का नया रैक जो 20 कोच वाला है वह वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत के रूप में चलेगा। उसे भी पीएम हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी दिखाएंगे वर्चुअली हरी झंडी

20 कोच वाली वंदे भारत को शाम 4:15 बजे पीएम मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। यह गाड़ी शाम 6:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यह देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत होगी। प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी से आने वाली वंदे भारत का स्वागत सांसद प्रवीण पटेल, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत भी आगरा कैंट से शाम 4:15 बजे रवाना होगी। 16 सितंबर को इसका संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा। इस दौरान ट्रेन टूंडला शाम 5:05-5:10 बजे, इटावा शाम 6:05-6.10 बजे, कानपुर सेंट्रल 7:50-7:55, प्रयागराज जंक्शन रात 9:55-10:10 एवं बनारस रात 11:55 बजे पहुंच जाएगी। 

एक वंदे भारत का ही जंक्शन पर हो सकता है स्वागत

प्रयागराज जंक्शन पर आगरा वंदे भारत के स्वागत का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। क्योंकि, शाम 6:10 बजे वाराणसी वंदे भारत के स्वागत का कार्यक्रम प्रयागराज जंक्शन पर ही होगा। ऐसे में महज कुछ ही घंटे के अंतराल में दो बार स्वागत कार्यक्रम का आयोजन एनसीआर प्रशासन नहीं करेगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों को नि:शुल्क सफर कराने के मामले में पेच फंस गया है। क्योंकि, एक वंदे भारत यहां शाम 6:10 बजे तो दूसरी रात 9:55 पर आएगी। ऐसे में देर शाम बच्चों को सफर कराने व्यावहारिक कठिनाई आएगी।

वंदे भारत के स्वागत की तैयारी हो रही है। हालांकि, इसका अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है। जैसे ही वह आएगा उसे जारी कर दिया जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed