{"_id":"60ae626f8ebc3e7fd658f2b3","slug":"now-84-days-later-kovishield-s-second-vaccine-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 84 दिन बाद लगेगा कोविशील्ड का दूसरा टीका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 84 दिन बाद लगेगा कोविशील्ड का दूसरा टीका
Wed, 26 May 2021 08:30 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 May 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में बने केंद्र पर वैक्सीन की डोज लेती युवती।
- फोटो : prayagraj
कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दोनों डोज के बीच के अंतराल को 42 से बढ़ाकर 84 दिन कर दिया गया है। इसका अपडेट रजिस्ट्रेशन साइट पर भी डाल दिया गया है। 10 मई के बाद से बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अब कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज में 84 दिन के अंतर कर दिया गया है। इसके पहले 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को 42 दिन के बाद दूसरा टीका लगाया जाता था। 10 मई के बाद से बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सीपी शर्मा ने बताया कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है । कोविन वेबसाइट पर जाकर स्वयं रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पंजीकण पूरा होने के बाद मोबाइल पर मैसेज आएगा, जिसमें टीकाकरण लगने के दिन, स्थान आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बीच बराबर केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन