फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now 10 Vande Bharats will run in Uttar Pradesh instead of six, on March 12 there will be a total of 51 Vande B

रेलवे : यूपी में छह नहीं अब चलेंगी 10 वंदे भारत, 12 मार्च को देश में हो जाएंगी कुल 51 वंदे भारत

Mon, 11 Mar 2024 05:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 05:04 AM IST
सार

महाप्रबंधक ने बताया कि अभी वर्तमान में 41 जोड़ी वंदे भारत ट्रेन सेवाएं भारतीय रेलवे में चल रही हैं। अब इनकी संख्या 51 जोड़ी होने जा रही है। महाप्रबंधक ने बताया कि 12 मार्च को पीएम मोदी 85 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास अहमदाबाद से करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Now 10 Vande Bharats will run in Uttar Pradesh instead of six, on March 12 there will be a total of 51 Vande B
अजमेर-पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस। फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की संख्या छह से बढ़कर 10 होने जा रही है। मंगलवार 12 मार्च से प्रदेश में कुल 10 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा, जबकि देश में इसकी संख्या 51 हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को 10 नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली झंडी दिखाने जा रहे हैं। रविवार को यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रविंद्र गोयल ने सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय में दी।

विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि अभी वर्तमान में 41 जोड़ी वंदे भारत ट्रेन सेवाएं भारतीय रेलवे में चल रही हैं। अब इनकी संख्या 51 जोड़ी होने जा रही है। महाप्रबंधक ने बताया कि 12 मार्च को पीएम मोदी 85 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास अहमदाबाद से करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

कहा कि पहली बार लगभग 6000 परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास एक साथ किया जा रहा है जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इसके तहत 10 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का भी शुभारंभ एवं चार का विस्तार किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर वंदे भारत का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक होना है। जीएम ने बताया कि वंदे भारत शुरू होने से प्रयागराज से लखनऊ मात्र तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। प्रयागराज से लखनऊ के बीच इसका ठहराव रायबरेली स्टेशन पर भी दोनों ओर से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

एनसीआर में तीन स्टेशनों पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र

 

जीएम ने बताया कि पीएम द्वारा मंगलवार को आगरा कैंट, झांसी एवं मथुरा जंक्शन पर तीन जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ (ओएसओपी) के 1500 स्टॉल का लोकार्पण होना है। इसमें एनसीआर 57 ओएसओपी के स्टॉल रहेंगे।

 

एनसीआर से पहली बार शुरू होंगी दो वंदे भारत

 

एनसीआर के किसी भी स्टेशन से अभी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत नहीं होती है लेकिन 12 मार्च से यहां प्रयागराज जंक्शन से गोरखपुर और खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी। अभी प्रदेश में जो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं या यहां से गुजर रही हैं उसमें वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दो, रानी कमलापति से नई दिल्ली, देहरादून से आनंद विहार, अयोध्या से आनंद विहार और गोरखपुर से लखनऊ शामिल है, लेकिन 12 मार्च से प्रदेश में लखनऊ से देहरादून, रांची से वाराणसी, खजराहो से हजरत निजामुद्दीन, पटना से लखनऊ भी इस सूची में शामिल हो जाएंगी।

राष्ट्र को समर्पित होगा 401 किमी लंबा न्यू खुर्जा-साहनेवाल फ्रेट कॉरीडोर

 

पीएम मोदी द्वारा 12 मार्च को ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर ( डीडीएफसी) के तहत 401 किमी लंबे न्यू खुर्जा-साहनेवाल का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 11859 करोड़ रुपये है। इस दौरान न्यू खुर्जा से एक मालगाड़ी को भी पीएम वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही डीएफसी से छह अन्य स्थानों से भी मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

 

एनसीआर के प्रयागराज समेत 35 स्थानों पर होगा सीधा प्रसारण

 

12 मार्च को आयोजित कार्यक्रम का उत्तर मध्य रेलवे जोन में प्रयागराज जंक्शन समेत 35 स्थानों पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके अलावा फ्रेट कॉरिडोर के भी 24 स्टेशनों पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इन स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed