फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   notification released of Assistant professor recruitment apply from 25 February

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2003 पदो पर होगी भर्ती, आवेदन 25 फरवरी से

Mon, 15 Feb 2021 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
notification released of Assistant professor recruitment apply from 25 February
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

पांच साल बाद प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया फिर शुरू होने जा रही है। इसके लिए 25 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। दो विज्ञापनों के तहत 48 विषयों में कुल 2003 पदों पर भर्ती होनी है। इस बाबत उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोग को विज्ञापन संख्या 50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों का अधियाचन भेजा गया था। इसके साथ ही पुराने विज्ञापन संख्या 46 के तहत भू-गर्भ विज्ञान के एक पद पर भी भर्ती होनी है। यूपीएचईएससी की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के तहत रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र सब्मिट करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है।
विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने आयोग ने लिखित परीक्षा शुरू कराने की तिथि 26 मई प्रस्तावित की है, लेकिन यह परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा कि आयोग 26 मई से परीक्षा शुरू करा पाता है या नहीं। परीक्षा तीन से चार चरणों में आयोजित की जाएगी। अगर आवेदनों की संख्या बहुत अधिक होती तो परीक्षा पांच चरणों में भी कराई जा सकती है। आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर पदों की विषयवार जानकारी भी अपलोड कर देगा। सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि निदेशालय ने पहले 2016 पदों का अधियाचन भेजा था। इसके बाद निदेशालय ने पदों की संख्या घटाकर 2002 कर दी। दोनों सूचियों का मिलान कराने के बाद इसी हफ्ते पदों का विषयवार विवरण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

notification released of Assistant professor recruitment apply from 25 February
uphesc - फोटो : Demo pic

नए पाठ्यक्रम के आधार पर होगी परीक्षा

आयोग ने सभी 47 विषयों का पाठ्यक्रम संशोधित कर दिया है। नियम है कि प्रत्येक चार वर्ष में पाठ्यक्रम रिवाइज हो जाना चाहिए। आयोग ने वर्ष 2016 में विज्ञापन संख्या-47 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पांच साल बाद अगली भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या-50 के तहत शुरू होने जा राही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने विषय विशेषज्ञों के माध्यम से सभी विषयों के पाठ्यक्रम को रिवाइज कराया है। इस बार लिखित परीक्षा संशोधत पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।

प्राचार्य भर्ती के साक्षात्कार में शामिल होंगे 610 अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-49 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। लिखित परीक्षा में 610 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया है, जिनके अनुक्रमांक आयोग के पोर्टल एवं वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। लिखित परीक्षा पिछले साल 29 अक्तूबर को बिशप जॉनसन स्कूल, कटरा में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 81 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। परीक्षा के लिए 917 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 743 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आयोग ने इस साल चार फरवरी को लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed