{"_id":"60e72efec8f407027018e684","slug":"notes-worth-15-49-lakhs-came-out-safely-from-burnt-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"जले एटीएम से सुरक्षित निकले 15.49 लाख मूल्य के नोट, अधिकारियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जले एटीएम से सुरक्षित निकले 15.49 लाख मूल्य के नोट, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
Thu, 08 Jul 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:29 PM IST
सार
अतरसुइया के गोलपार्क स्थित एसबीआई के जले हुए एटीएम से सोमवार को 15.49 लाख रुपये के नोट सुरक्षित निकले। अफसरों की मौजूदगी में कस्टोडियन कंपनी के कर्मचारियों ने मशीन का चेस्ट खोला तो नोट सुरक्षित देख उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन
prayagraj news : जले एटीएम से नोट निकालते बैंककर्मी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरसुइया के गोलपार्क स्थित एसबीआई के जले हुए एटीएम से सोमवार को 15.49 लाख रुपये के नोट सुरक्षित निकले। अफसरों की मौजूदगी में कस्टोडियन कंपनी के कर्मचारियों ने मशीन का चेस्ट खोला तो नोट सुरक्षित देख उनकी जान में जान आई। उधर बैंक अफसरों ने भी राहत की सांस ली। घटना में जली दूसरी मशीन शुक्रवार को खोली जाएगी।
पांच जुलाई की सुबह गोलपार्क स्थित बूथ में लगी आग में दो एटीएम जल गए थे। आग में जलकर दोनों मशीनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिससे उन्हें घटना के तुरंत खोला जाना संभव नहीं हो पाया। इसके चलते यह भी नहीं पता चल सका कि मशीन में रखे नोट सुरक्षित हैं या नहीं। बृहस्पतिवार दोपहर एसबीआई मीरापुर शाखा के मैनेजर सत्येंद्र कुमार उत्पल, सीएमएस अनिल सिन्हा, पटल अधिकारी राजीव सिंह के साथ ही कस्टोडियन कंपनी एसबीआईएल के दो कर्मचारी घनश्याम व अंकित मौके पर पहुंचे। जानकारी पर पुलिस भी आ गई।
इसके बाद दोनों कस्टोडियन ने एटीएम का चेस्ट खोला तो उसमें रखे नोट पूरी तरह सुरक्षित मिले। कैश ट्रे तक राख पहुंचने के चलते 10-20 नोट काले पड़ गए थे लेकिन अन्य नोट पूरी तरह सुरक्षित मिले। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि एटीएम में कुल 15,49, 500 रुपये मूल्य के नोट सुरक्षित मिले हैं। दुर्घटना में जली दूसरी मशीन वह है जिससे कैश जमा होता है। उसे मंगलवार को अफसरों व पुलिस की मौजूदगी में खोला जाएगा।