फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Not right on the spot , should land in the paper

मौके पर न सही, पर कागज में चाहिए जमीन

Sat, 17 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। माघ मेला बीतने लगा है और अब नए खेल की शुरुआत होने लगी है। मेले में संस्थाओं के लिए अब जमीन नहीं बची है। इसके बावजूद तमाम संस्थाओं के प्रतिनिधि भूमि आवंटन के लिए मेला प्रशासन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल, यह अगले में जमीन का इंतजाम करने की कवायद है। इस बार मौके पर भले ही जमीन न मिले लेकिन कागज पर ही आवंटित हो गई तो अगले मेले में जमीन के लिए संस्थाओं का दावा पुख्ता हो जाएगा।
विज्ञापन


नियम है कि जिस संस्था को मेले में एक बार जमीन और सुविधा आवंटित हो गई, वह संस्थ हर साल मेले में कम से कम उतनी जमीन और सुविधा के लिए दावेदार हो जाती है। मेले में हर साल सांस्थाओं की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में आवेदन के हिसाब से जमीन कम पड़ने लगी है। इस बार भी दो सौ से अधिक संस्थाओं को खाली हाथ लौट दिया गया। जमीन कम होेने की बात कहकर अफसरों ने आवंटन से इनकार कर दिया। आधा मेला बीतने वाला है और अब नई संस्थाओं को मेले में जमीन मिलने की कोई गुंजाइश भी नहीं है।
विज्ञापन


 प्रशासन के अफसर भी जानते हैं कि जमीन आवंटित की तो संस्था को कहीं न कहीं बसाना होगा और उनके लिए सुविधाओं का इंतजाम भी करना होगा जबकि बजट सीमित है और मेला उसी बजट में संपन्न कराना है। इन सबके बीच नया खेल शुरू हो गया है। मेला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि जिन संस्थाओं को जमीन नहीं मिली, उनके प्रतिनिधि मेला प्रशासन के ही कुछ कर्मचारियों से साठगांठ कर भूमि आवंटन कराने की कोशिश में हैं। संस्थाएं इस प्रयास में भी है कि सुविधा भले ही न मिले लेकिन आवंटन हो जाए ताकि अगले मेले में जमीन और सुविधा के लिए उनका दावा पुख्ता हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed