फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Not most fool-proof security stations in the NCR

फुलप्रूफ नहीं एनसीआर के स्टेशनों की सुरक्षा

Sun, 07 Feb 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन

इलाहाबाद।  उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा अब तक फूल प्रूफ नहीं हो सकी है। मोदी सरकार बनने के बाद रेलवे की प्लानिंग थी कि जोन के सभी ए वन ग्रेड के स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाए। इसके लिए रेलवे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान के तहत सुरक्षा उपकरणों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए। इन स्टेशनों में इलाहाबाद, कानपुर, मथुरा, आगरा, ग्वालियर और झांसी शामिल हैं। लेकिन अब तक जोन के ए वन स्टेशनों में इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान लागू नहीं किया सका है। 

विज्ञापन

बता दें कि इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान के तहत देश के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करनी है। करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट में चरणबद्ध तरीके से काम होना है। इसके तहत ए वन ग्रेड वाले स्टेशनों पर लगेज स्कैनर लगाये जाने की तैयारी लंबे समय से चल रही है। लेकिन एनसीआर के ए वन ग्रेड के सभी स्टेशनों पर इस दिशा में अब तक कोई उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है। इसके अलावा इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान के तहत एनसीआर के स्टेशनों में वाहन पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों की जांच के लिए व्हीकल स्कैनर भी लगाने की योजना थी। ताकि पार्किंग में आने वाले हर एक वाहन की आसानी से जांच की जा सके। 

विज्ञापन

इलाहाबाद स्टेशन की बात करें तो यहां सुरक्षा की दृष्टि से सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने हैं।  ऐसा इसलिए ताकि स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके। अभी जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनका दायरा कुछ स्थान तक ही सीमित है। पिछले साल उत्तर मध्य रेलवे में जीएम का पद भार ग्रहण करने के बाद अरुण सक्सेना ने कहा था कि इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान पर तेजी से काम हो रहा है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान के तहत जल्द ही काम शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed