फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   not found even after three days of the incident, family members expressed apprehension of something untoward.

मुट्ठीगंज हादसा : घटना के तीन दिन बाद भी नहीं चला व्यवसायी के बेटे का पता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Fri, 22 Mar 2024 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 12:15 PM IST
सार

सोमवार रात टिंबर व्यवसायी की बहू अंशिका के फंदे से लटककर मौत के बाद गुस्साए मायके वालों ने घर में तोड़फोड़ कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। चाचा आशीष केसरवानी ने बताया कि हादसे की रात अंशु अपने पत्नी के मौत की सूचना थाने देकर घर लौटा था।

विज्ञापन
not found even after three days of the incident, family members expressed apprehension of something untoward.
अंशू केसरवानी अपनी पत्नी के साथ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुट्ठीगंज के सत्तीचौरा में टिंबर व्यवसायी राजेंद्र केसरवानी व उनकी पत्नी शोभा की घर में जलकर मौत के तीन दिन बाद भी बेटे अंशु केसरवानी का पता नहीं चल सका। परिजनाें ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।

विज्ञापन


सोमवार रात टिंबर व्यवसायी की बहू अंशिका के फंदे से लटककर मौत के बाद गुस्साए मायके वालों ने घर में तोड़फोड़ कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। चाचा आशीष केसरवानी ने बताया कि हादसे की रात अंशु अपने पत्नी के मौत की सूचना थाने देकर घर लौटा था। उसके बाद ससुराल वाले उसे मारते हुए ऊपर लेकर गए थे। वहां से पुलिस उसे लेकर बाहर निकली थी। तब से उनके भतीजे का कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उस समय अंशु को ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाकर बाहर लेकर आए थे। उसके बाद उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद उपद्रवियों की तलाश मेें जुटी पुलिस

व्यवसायी के घर में मारपीट, तोड़फोड़ कर आग लगाने वाले बहू अंशिका के पिता, भाई, चाचा समेत सात आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि डीवीआर की मदद से उपद्रव में शामिल होने वाले अन्य लोगों की पहचान कर तलाश की जा रही है। बहुत ही जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed