फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Not caring about fatigue, devotees climbed the lattice installed at a height of 20 feet.

Prayagraj News: थकान की परवाह न जान की, 20 फीट ऊंचाई पर लगी जाली पर चढ़कर बढ़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Not caring about fatigue, devotees climbed the lattice installed at a height of 20 feet.
सुबह 11:11 बजे का वक्त था। मप्र के दतिया से आए संदीप चंसौरिया व उनके साथियों के वाहनों को नवप्रयागम पार्किंग में खड़ा करवाने के बाद उन्हें बांध रोड से अरैल घाट पर भेजा गया। उन्हें संगम तक पहुंचना था। ऐसे में बांध रोड से 20 फीट ऊंचाई पर लगी जाली पर चढ़कर वाे सभी लोग नए यमुना पुल पर आने लगेे। यह खतरनाक हो सकता है, इतना कहने पर बोले कि 450 किमी का सफर तय करके आए हैं। संगम स्नान तो करके ही जाएंगे, फिर चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के महास्नान पर्व पर संगम में डुबकी लगाकर पुण्य की कामना संजोकर हर बाधा को हंसते-हंसते पार कर आगे बढ़ने की यह कहानी मंगलवार को महाकुंभ मेले की ओर जाने वाले हर रास्ते पर नजर आई। कीडगंज में नए यमुना पुल रेलवे क्रॉसिंग पर राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त भानचंद गोस्वामी निवासी इंदौर व उनकी पत्नी इंदू गोस्वामी की कहानी भी ऐसी ही रही।
विज्ञापन

लगभग 10 किमी से पैदल चलकर आने के चलते उनके चेहरे पर थकान साफ दिख रही थी। इसके बावजूद कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। पूछने पर बोले, ई-रिक्शा वाले ने स्टेशन के बाहर से बिठाया। लेकिन, कुछ दूर जाने के बाद ही उसे पुलिसवालों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। बताया कि ई-रिक्शा आगे जाने की अनुमति नहीं है। कोई रास्ता न देख पैदल ही चल पड़े। इतनी थकान के बावजूद कदम नहीं रुकने के सवाल पर बोले, अब संगम स्नान करने के बाद ही आराम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी जवाहर चौराहे पर मछलीशहर, जौनपुर से आए लगभग 50 साल के रामकृपाल शुक्ला की भी ऐसी ही कहानी रही। वह करीब चार किमी पैदल चलकर पहुंचे थे। पूछने पर बोले कि थकान थी। लेकिन, मेला के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर यह दूर हो गई। संगम स्नान की कामना पूरी हो जाए तो मेहनत सफल हो जाए। कुछ ऐसी ही बातें नवाबगंज के मधुर मिश्रा, औराई के संतोष केशरवानी व बीना, एमपी से आए वीरेंद्र मधेशिया ने कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed