{"_id":"5d0d39cd8ebc3e7a1b4b6c1d","slug":"not-a-festival-of-yoga-institutions-now-the-nature-of-the-mass-movement-keshav-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग संस्थाओं का महोत्सव नहीं, अब जन आंदोलन का स्वरूप: केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग संस्थाओं का महोत्सव नहीं, अब जन आंदोलन का स्वरूप: केशव मौर्य
Sat, 22 Jun 2019 01:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya
- फोटो : प्रयागराज
विश्व पटल पर योग का बढ़ता प्रभाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच का परिणाम है। योग संस्थाओं का महोत्सव नहीं अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है।
यह विचार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को विश्व योग दिवस के मौके पर व्यक्त किए। वह प्रयाग संगीत समिति के मुक्तांगन में सृजन जन सेवा समिति की ओर से आयोजित निरामया-19 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि यह खुशी की बात है कि प्रयागराज भी योग को वृहद रूप से अपना रहा है। उन्होंने बच्चों के साथ सरोज योगी के प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने योग के क्षेत्र में योगदान देने वाले दस लोगों को सम्मानित भी किया।
निरामया के संयोजक डॉ. बीबी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह पांचवां आयोजन है। योग से लोगों को निरोग करने का संकल्प साकार करने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जांचों से सिद्ध हो गया है कि मधुमेह, रक्तचाप, लीवर की गंभीर बीमारियों से योग क्रियाएं बहुत हद तक बचाती हैं। कनिका अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ देकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। फिर वहां जुटे हजारों साधकों ने योगाभ्यास किया। यहां आयोजित स्वास्थ्य मेले में हजारों लोगों ने जांचें कराईं।
विज्ञापन
इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सबिता अग्रवाल, डॉ. मेहा अग्रवाल, राजेश शर्मा, सुशील केसरवानी, प्रमोद बंसल, अशोक जैन, अनिल पांडय, अनीश टंडन, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।