फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Northern Football Academy gets National Chetan Chauhan Award 2023

Sport News : नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को मिला राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023

Sun, 27 Aug 2023 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 04:59 PM IST
सार

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के फाउंडर निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने अवार्ड को मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान 1980 मॉस्को ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जफ़र इक़बाल, राज्य मंत्री सुनील भराला, पूर्व राज्य मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ अमिता सिंह ने प्रदान किया।

विज्ञापन
Northern Football Academy gets National Chetan Chauhan Award 2023
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को राष्ट्रीय चेतन चौहान अवॉर्ड प्रदान किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज को राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।  यह सम्मान समारोह 27 अगस्त को कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया रफ़ी मार्ग, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज को ग्रास्स रूट्स एवं यूथ फुटबॉल पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, अवसर  एवं प्रोत्साहन देने के लिए दिया गया I नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की 200 से अधिक खिलाड़ियों ने राज्य स्तर 60 से ज्यादा खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। 

विज्ञापन


नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा, फॉरवर्ड खिलाडी हर्षित ओझा को भी ये अवार्ड प्रशिक्षक एवं खिलाडी के वर्ग में प्राप्त हुआ। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के फाउंडर निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने अवार्ड को मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान 1980 मॉस्को ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जफ़र इक़बाल, राज्य मंत्री सुनील भराला, पूर्व राज्य मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ अमिता सिंह ने प्रदान किया I

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed