फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   North Central Railway sets a new record during 'Swachhata Pakhwada12,246 CTUs trans

एनसीआर रेलवे : स्वच्छता पखवाड़े में उत्तर मध्य रेलवे ने रचा नया रिकॉर्ड, 12,246 सीटीयू का कायाकल्प

Fri, 02 Oct 2026 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Oct 2026 02:41 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे में 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026’ 2 अक्तूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान रेलवे ने 14,837 स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTU) को चिन्हित किया और 12,246 से अधिक का कायाकल्प किया। पखवाड़े में 4,770 कार्यक्रम हुए, जिनमें करीब 55 हजार लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
North Central Railway sets a new record during 'Swachhata Pakhwada12,246 CTUs trans
सूबेदारगंज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय सूबेदारगंज में 2 अक्तूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026’ का समापन हुआ। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक राजकुमार वानखेड़े ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि भी दी गई।

विज्ञापन






महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चले पखवाड़े में रेलवे बोर्ड के पांच प्रमुख स्तंभों के तहत 4,770 कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे बोर्ड ने 3,500 सीटीयू चिन्हित करने का लक्ष्य दिया था, जबकि उत्तर मध्य रेलवे ने 14,837 सीटीयू चिन्हित किए। इनमें से 12,246 से अधिक का कायाकल्प किया गया।
विज्ञापन


युवाओं को जागरूक करने के लिए 555 स्वच्छता पाठशालाएं और सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए 116 सुरक्षा शिविर लगाए गए। जनभागीदारी के 837 कार्यक्रमों में करीब 55 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा ‘स्वच्छता से समृद्धि’ के तहत 284 और विश्व पर्यटन दिवस पर 124 विशेष स्वच्छता कार्यक्रम हुए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्यालय में पौधरोपण भी किया गया। उत्तर मध्य रेलवे वित्त वर्ष 2026-27 में 2 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed