{"_id":"6a9b2bd84c739c64d9018122","slug":"normal-life-disrupted-by-waterlogging-in-lalgopalganj-allahabad-news-c-417-1-nan1011-9222-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लालगोपालगंज में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लालगोपालगंज में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Sat, 05 Sep 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज के इंदिया का पूरा गांव में भरा पानी।
कस्बे के कई मोहल्लों और गांवों में भारी जलभराव से जनजीवन थम गया है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। प्रभावित लोगों के लिए दैनिक जरूरतें पूरी करना भी बड़ी चुनौती बन गया है। परेशान लोगों को अब मदद का इंतजार है।
लालगोपालगंज के इंदिया का पूरा मोहल्ला पानी से घिर चुका है। सुखना का पूरा गांव टापू में बदल गया है। यहां के लोग दैनिक उपभोग का सामान खरीदने के लिए रेलवे ट्रैक के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। कांशीराम कॉलोनी में भी स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। यहां कई फीट तक पानी भर गया है।
कॉलोनी में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोग अपने घरों में तख्त रखकर दिन काट रहे हैं। कई परिवारों ने सुरक्षित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। महरैया, लाला का पूरा और अइलहवा गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
क्रॉसिंग बंद कराने से बढ़ी जल निकासी की समस्या
स्थानीय लोगों के अनुसार, पलयें गांव से गुजरने वाले वाराणसी-लखनऊ बाईपास के निर्माण के दौरान कई क्रॉसिंग बंद कर दी गई थीं। इससे जल निकासी के प्राकृतिक मार्ग अवरुद्ध हो गए। लालगोपालगंज प्रशासन और जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह ने हाईवे की सर्विस रोड पर स्थित एक चोक पुलिया को जेसीबी से तुड़वाकर पानी निकालने की कोशिश की। हालांकि, यह प्रयास सफल नहीं हो सका।
- जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी के लिए नगर पंचायत की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। बंद और चोक पड़ी पुलियों की समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द जलस्तर नीचे लाया जा सके।
- पद्मजा मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत लालगोपालगंज।