फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Non Bachcha Murder case

नान बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी

Wed, 07 Aug 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Non Bachcha Murder case
Non Bachcha Murder case
प्रयागराज। कटरा मेें नान बच्चा यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुल्लू को कर्नलगंज पुलिस रिमंाड पर लेने की तैयारी में है। इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि गुल्लू को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। घटना की सच्ची तस्वीर तभी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

कटर में नान बच्चा यादव की 25 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्मैक के धंधे का विरोध करने की वजह से गुल्लू ने अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर नानबच्चा को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने गुल्लू के अलावा नीरज, धीरज, राहुल धोबी व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया था कि नानबच्चा की हत्या स्मैक के धंधे के विरोध पर हुई जिसमें गुल्लू, उसकी बहन फरीदा उर्फ बिल्ली व गुड़िया और धीरज, नीरज व राहुल धोबी भी शामिल थे। पुलिस ने गुड़िया व राहुल को घटना के दूसरे दिन ही जेल भेज दिया था। जबकि गुल्लू, धीरज व नीरज पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। हालांकि अब तक मामले में नामजद अज्ञात आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस अब मुख्य आरोपी गुल्लू को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। कर्नलगंज पुलिस का कहना कि उससे पूछताछ के बाद ही घटना की सही तस्वीर सामने आ सकेगी। जल्द ही इसके लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed