फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nomination of two for the post of president canceled, complaint to be made, election process continues

राजस्व परिषद बार एसोसिएशन : अध्यक्ष पद पर दो का नामांकन निरस्त, करने की शिकायत, चुनाव प्रक्रिया जारी

Wed, 21 Dec 2022 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 10:44 PM IST
सार

शिक़ायती पत्र में कहा गया है कि राजस्व परिषद बार एसोसिएशन एक पंजीकृत संस्था है। यह बार काउंसिल से सम्बद्ध है। इसलिए मॉडल बाईलाज के नियम 17(1) के तहत लगातार दूसरे वर्ष चुनाव लडने पर रोक है।

विज्ञापन
Nomination of two for the post of president canceled, complaint to be made, election process continues
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों हर्ष नारायण शर्मा तथा बालकृष्ण पांडेय का नामांकन मॉडल बाईलाज के तहत अमान्य होने के कारण निरस्त करने और उनके चुनाव लडने पर रोक लगाने की मांग में पूर्व संयुक्त सचिव सुनीता शर्मा ने शिकायत की  है। सुश्री शर्मा ने अपनी शिकायत उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी, चुनाव पर्यवेक्षक गिरधारीलाल आईएएस तथा निर्वाचक टीम को भेजी है।

विज्ञापन



शिक़ायती पत्र में कहा गया है कि राजस्व परिषद बार एसोसिएशन एक पंजीकृत संस्था है। यह बार काउंसिल से सम्बद्ध है। इसलिए मॉडल बाईलाज के नियम 17(1) के तहत लगातार दूसरे वर्ष चुनाव लडने पर रोक है। साथ ही उसी अदालत में 25 वर्ष का वकालत अनुभव जरुरी है। अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बार काउंसिल अध्यक्ष ने मॉडल बाईलाज के अनुसार चुनाव कराने का निर्देश दिया है। इसलिए दोनों ही चुनाव लडने के अयोग्य है।
विज्ञापन



ग्यारह निर्विरोध निर्वाचित, शेष पर मतदान 10 को
चुनाव अधिकारियों की टीम ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होने की भी घोषणा की है। शेष पदों पर मतदान 10 जनवरी को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाश चन्द्र शुक्ल तथा सहायक चुनाव अधिकारी यादवेंद्र पांडेय तथा आशुतोष श्रीवास्तव के मुताबिक सत्येंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव प्रेस, शीतल वर्मा, संयुक्त सचिव महिला, मनोज कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, नवीन कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष सहित 10 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दो नामांकन निरस्त होने तथा कई के नाम वापस लेने के बाद यह घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed