{"_id":"5ab944114f1c1b90778b7b7c","slug":"nodal-officer-s-meet-on-2-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 21 जिलों के नोडल अफसरों की बैठक दो को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 21 जिलों के नोडल अफसरों की बैठक दो को
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा आठ अप्रैल को प्रस्तावित है। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उन सभी 21 जिलों के नोडल अफसरों की बैठक यूपीपीएससी में दो अप्रैल को होने जा रही है। आयोग जल्द ही परीक्षा का प्रवेश पत्र भी अपनी वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है।
आरओ-एआरओ परीक्षा के आयोजन को लेकर लगातार संशय की स्थिति बनी हुई है। आयोग की भर्ती परीक्षाओं की जांच शुरू होने के बाद कुछ परीक्षाएं टाल दी गईं थीं, सो अभ्यर्थियों को आशंका थी कि यह परीक्षा भी न टाल दी जाए। आयोग ने अब तक परीक्षा का प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन अपलोड नहीं किया है जबकि पूर्व की परीक्षाओं में प्रवेश पत्र समय से अपलोड कर दिए जाते थे।
आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि सीबीआई जांच की वजह से काम थोड़ा प्रभावित हुआ है लेकिन परीक्षा निर्धारित समय पर ही कराई जाएगी। दो अप्रैल को 21 जिलों के नोडल अफसरों की बैठक आयोग में बुलाई गई है। ये सभी एडीएम स्तर के अफसर हैं। आयोग ने 21 जिलों में आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी दो-तीन दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।